Aaj Ka Mausam; Aaj Kaisa Rahega Delhi Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। उत्तर भारत समेत विभिन्न क्षेत्रों में भयंकर सर्दी, शीत लहर और कोहरे का प्रकोप जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ इलाकों में बारिश की भी संभावना जताई है।

IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 18 से 20 दिसंबर के दौरान सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है। वहीं, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्व भारत के कुछ हिस्सों में 18 से 21 दिसंबर की सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है।
पश्चिमी मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 18 तथा 19 दिसंबर को शीतलहर जारी रहने की संभावना है। 18 से 20 दिसंबर के दौरान पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत कई इलाकों में सुबह और रात में घना कोहरा छाया रह सकता है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बारिश संभव है। इसके अतिरिक्त, तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि लक्षद्वीप और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछेक स्थानों पर भी हल्की बारिश का अनुमान है।
दिल्ली-NCR के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए ठंड को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। 21 और 22 दिसंबर को ठंड का असर ज्यादा महसूस हो सकता है, जिसके लिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। बीते एक दिन में लगभग 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे कोहरा व स्मॉग से परेशानी बनी रही।
अभी तापमान में बड़ी गिरावट नहीं हुई है, लेकिन गुरुवार से अधिकतम तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। दिल्ली और गाजियाबाद में दिन का तापमान थोड़ा कम रहने की संभावना है। आज दिल्ली में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। सुबह कुछ इलाकों में हल्की धुंध और कहीं-कहीं घना कोहरा दिखाई दे सकता है। दिन का तापमान 22 से 24 डिग्री और रात का तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जो सामान्य से करीब 2 डिग्री ज्यादा रह सकता है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पूरे एनसीआर में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
