Aaj ka Mausam; Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam : दिसंबर की ठंड अब देश के कई राज्यों में पूरी तरह महसूस हो रही है। सुबह का घना कोहरा, बढ़ता वायु प्रदूषण और सर्द हवाएं आम लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं। मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में भी ऐसी ही मौसमी परिस्थितियाँ बने रहने की चेतावनी दी है, अतः सतर्कता आवश्यक है।

IMD के अनुसार, 13 और 14 दिसंबर को दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा व छत्तीसगढ़ में ठंड बढ़ सकती है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 13 से 15 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। साथ ही, 13 दिसंबर को मध्य महाराष्ट्र व विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी शीतलहर जारी रहने की संभावना है, कुछ क्षेत्रों में गंभीर शीतलहर की आशंका व्यक्त की गई है।
दिल्ली में बढ़ी सर्दी
दिल्ली-एनसीआर में सर्दी बढ़ने के साथ ही वायु गुणवत्ता बिगड़ी है। सुबह घनी धुंध व प्रदूषण के कारण कम दृश्यता यातायात में बाधा डाल रही है। IMD के पूर्वानुमान मुताबिक, 13 दिसंबर को दिल्ली में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा, दिन में हल्के बादल दिखेंगे। तापमान दिन में 22-24°C और रात में 10-12°C के बीच रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में घना कोहरा से बढ़ी परेशानी
उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा, पर कोहरा परेशानी बढ़ाएगा। पश्चिमी यूपी के तराई इलाकों में घना से बेहद घना कोहरा छाएगा, जबकि पूर्वी हिस्सों में सुबह धुंध रहेगी। IMD ने 16 दिसंबर तक कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 18 दिसंबर तक आसमान साफ होने पर भी रात और सुबह विशेष सावधानी बरतने की सलाह है।
झारखंड में शीतलहर की स्थिति
झारखंड में शीतलहर जैसी स्थिति है। रांची स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक, शनिवार सुबह से घनी धुंध व ठंडी हवाएं प्रकोप बढ़ाएंगी। रात का तापमान गिरने के साथ, यह दौर लगभग तीन दिनों तक चलेगा। हालांकि, 14 और 15 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी से कुछ राहत मिल सकती है।
बिहार में छाया रहेगा कोहरा
बिहार में तेज पछुआ हवाओं ने ठंड का प्रभाव तीखा किया है। IMD के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। राज्य के अधिकतर जिलों में सुबह-शाम हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, जिससे ठंड का अहसास गहराएगा।
पहाड़ी राराज्यों में बर्फबारी
पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में 13 से 18 दिसंबर तक सुबह घना से बेहद घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे परिवहन सेवाएं प्रभावित होंगी। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का भी अनुमान है। जम्मू-कश्मीर व लद्दाख में 13-18 दिसंबर के बीच हल्की बारिश/बर्फबारी, जबकि हिमाचल व उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 14 दिसंबर को बारिश या बर्फबारी संभावित है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश के भी आसार हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications