Aaj Ka Mausam; Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam: दिसंबर का आधा महीना लगभग खत्म हो चुका है और इस बीच राजधानी दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में भयंकर ठंड देखने को मिला है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद शीतलहर के साथ ठंड का प्रकोप बढ़ा है।

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह के समय घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की जा रही है। तो आइए जानते हैं आज देशभर का मौसम कैसा रहेगा।
दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम की सर्द हवाएं ठंड का एहसास करा रही हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 15 दिसंबर से दिल्ली-एनसीआर में मौसम एक बार फिर बदलेगा। यह बदलाव कड़ाके की ठंड की शुरुआत का संकेत होगा। वहीं, शनिवार को राजधानी में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे मौसम थोड़ा बिगड़ सकता है।
यूपी-बिहार में घना कोहरा
दिल्ली भले अभी कोहरे से अछूती हो, लेकिन इससे सटे उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन की शुरुआत घने कोहरे से हो रही है। पूर्वी हो या पश्चिमी, पूरा उत्तर प्रदेश कोहरे की चादर से ढका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज आगरा, अलीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर में घना कोहरा पड़ सकता है।
बिहार में भी आज घना कोहरा देखने को मिल सकता है। कोहरे के साथ, सीमांचल इलाकों में शीतलहर चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग ने आज के लिए कटिहार, अररिया, किशनगंज और पूर्णिया के लोगों को विशेष रूप से सावधान रहने की सलाह दी है।
पहाड़ी इलाकों में मौसम का मिजाज
उत्तराखंड के पहाड़ों पर मौसम का अलग ही मिजाज है; कहीं सूखा पाला पड़ रहा है, तो कहीं बर्फबारी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से राज्य के कई जिलों, जैसे नैनीताल, मसूरी, रुद्रप्रयाग, में तापमान तेजी से गिरेगा। वहीं, कश्मीर में 13 से 15 दिसंबर के बीच कुछ पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications