Aaj Ka Mausam; Kaisa Rahega Aaj Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत इस वक्त कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में सुबह घना कोहरा छाया रहा, वहीं पहाड़ी इलाकों में गलन वाली ठंड का प्रकोप जारी है। सुबह-शाम चल रही सर्द हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
राजधानी दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
दिल्ली में आज की शुरुआत हल्के कोहरे से होगी, हालांकि सुबह 10 बजे के बाद आसमान साफ होने का अनुमान है, फिर भी सर्द हवाएं ठंडक का एहसास कराती रहेंगी। राजधानी का न्यूनतम तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

आज दिल्ली के उत्तरी, दक्षिणी, मध्य, पश्चिमी, पूर्वी और शाहदरा क्षेत्रों में हल्का कोहरा बने रहने की संभावना है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, फ़रीदाबाद और गुरुग्राम में सुबह के समय धुंध देखने को मिलेगी।
महाराष्ट्र-गुजराच में ठंड का कहर
महाराष्ट्र में भी ठंड का कहर जारी है। गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक तापमान तेज़ी से नीचे गिर रहा है। विशेष रूप से, राज्य के भू-आबद्ध (लैंडलॉक्ड) इलाकों में पारा 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है, और मराठवाड़ा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है।
यूपी-बिहार में मौसम ने ली करवरट
दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम ने अचानक करवट ली है, जहां पछुआ हवाओं के कारण ठिठुरन में खासा इज़ाफ़ा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज और कल हल्का कोहरा छाने की संभावना है, जिसके बाद 15 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।
पड़ोसी राज्य बिहार में भी पश्चिमी हवाएं अपना असर दिखा रही हैं, जिससे कई इलाकों में 'हड्डी गलाने वाली' ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि यह तीखी ठंड अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है।
पहाड़ी इलाकों में मौसम खुशनुमा
पहाड़ी क्षेत्रों का मौसम फिलहाल बेहद खुशनुमा बना हुआ है। दिन के समय खिली धूप तापमान में बढ़ोतरी कर रही है, लेकिन शाम ढलते ही सर्द हवाओं का ज़ोर फिर से बढ़ने लगता है। कई पहाड़ी इलाकों में पड़ रही 'सूखी ठंड' ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों की परेशानी बढ़ा दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 दिसंबर को कुछ जगहों पर हल्की बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
