Aaj Ka Mausam; IMD Weather Update Today: मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में आगामी दिनों के मौसम को लेकर महत्वपूर्ण पूर्वानुमान जारी किए हैं। जहां एक ओर 12 और 13 नवंबर को तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है, जबकि केरल और माहे में 10 नवंबर को भी ऐसी ही स्थिति रह सकती है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तरी मध्य महाराष्ट्र में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। पूर्वोत्तर भारत में भी अगले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री कम होने की संभावना है।

उत्तर भारत में दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक ठंड का प्रकोप शुरू हो गया है, खासकर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में बर्फबारी और शीतलहर के कारण कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण की भविष्यवाणी की है, जिससे केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में बारिश हो सकती है। इन राज्यों में 10, 11, 12 और 13 नवंबर को गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है।
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास या कई स्थानों पर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे सर्दी अचानक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 10 से 11 नवंबर के बीच ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है। अगले चार-पांच दिनों में मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर-पश्चिम झारखंड और दक्षिण हरियाणा में रात का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।
दिल्ली-यूपी में कैसा है मौसम का हाल?
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ने की उम्मीद है। दिल्ली में अगले सात दिनों में तापमान गिरने और कोहरे का मौसम बने रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार, दिल्ली में अगले सात दिनों में ठंड बढ़ेगी, जिसमें 10 नवंबर को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सुबह-शाम 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में हवा की गुणवत्ता भी तेजी से बिगड़ रही है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंच गया है। दिल्ली का तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, जो इस मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है।
अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम था। दिल्ली के कई हिस्सों में एयर क्वालिटी 400 के पार पहुँचने के बाद शहर को 'रेड जोन' में रखा गया। उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से ठंड का असर और बढ़ेगा।
झारखंड में शीतलहर का अलर्ट
झारखंड में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में 10 नवंबर को ठंड बढ़ने की आशंका है। लातेहार, पलामू, गढ़वा के साथ-साथ लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और हजारीबाग जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में बढ़ेगी ठंड
IMD के मुताबिक, बिहार में भी ठंड बढ़ने वाली है। बिहार के ग्रामीण इलाकों में पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे ठंड पूरी तरह शुरू हो चुकी है।
पहाड़ी राज्यों में ठिठुरन बढ़ने की संभावना
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। उत्तराखंड के नैनीताल, मसूरी और रुद्रप्रयाग में सुबह और शाम के समय शीतलहर चल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में बर्फबारी जारी रहने से ठंड और बढ़ सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में बारिश की संभावना
इसके अलावा, उत्तर पूर्व मानसून के कमजोर होने पर मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications