IMD Weather; Aaj Ka Mausam: देश के उत्तरी और पहाड़ी राज्यों में अब सर्दी पूरी तरह से आ गई है। मौसम विभाग (IMD) ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 25 से 29 नवंबर के बीच भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं, तमिलनाडु में 25 से 27 नवंबर तक, केरल और माहे में 25 से 26 नवंबर तक, तथा तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में 29 नवंबर को भारी बारिश की संभावना है।
इसके अतिरिक्त, तमिलनाडु में 28 से 30 नवंबर के बीच और 30 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। देश के अन्य हिस्सों में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नज़र रखे हुए है।
उत्तर-पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2-3°C की कमी आने का अनुमान है, जिसके बाद तापमान स्थिर हो जाएगा। मध्य भारत में भी अगले दो दिनों तक कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तीन दिनों में 2-3°C की गिरावट देखी जा सकती है।

25 नवंबर की रात और सुबह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोहरे की संभावना है। इसके अलावा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में घना कोहरा छा सकता है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
राजधानी दिल्ली में ठंड का असर
राजधानी दिल्ली में भी ठंड का असर दिखने लगा है। 25 नवंबर, मंगलवार की सुबह हल्की धुंध छाने का अनुमान है, जबकि दिन में तेज और ठंडी हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। शाम होते-होते ठंड बढ़ सकती है और रात में इसका प्रकोप और ज्यादा महसूस होगा।
पहाड़ी राज्यों में गिर रहा तापमान
देश के पहाड़ी क्षेत्रों में भी लगातार तापमान गिर रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू में कई जगहों पर पारा तेजी से नीचे आया है। इन क्षेत्रों में ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी से लोगों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। पहाड़ों में फिसलन, ठंडी हवाएं और कम दृश्यता के कारण लोगों की दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों और यात्रियों को एहतियात बरतने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश में सर्दी बढ़ने की संभावना
उत्तर प्रदेश में भी आगामी दिनों में सर्दी का असर और बढ़ने की संभावना है। सुबह के समय 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे पारा तेजी से गिर सकता है। अगले सप्ताह से कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।
मुजफ्फरनगर, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, कानपुर, इटावा, बाराबंकी, मेरठ और फुरसतगंज जैसे स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया जा रहा है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।
बिहार में न्यूनतम तापमान में गिराववट की संभावना
बिहार में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही कोहरे का घनत्व तेजी से बढ़ा है। कई शहरों में दृश्यता काफी कम हो गई है, जबकि प्रदूषण का स्तर भी खतरनाक सीमा तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ सकती है। कई जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जिससे सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा और दृश्यता लगभग 600 मीटर तक सीमित हो सकती है। बढ़ता प्रदूषण भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
झारखंड में मौसम शुष्क रहने का अनुमान
मौसम केंद्र रांची के अनुसार, झारखंड में 29 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है, हालांकि आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
हालांकि, अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। 26 नवंबर को रांची का न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
राजस्थान में हल्की बारिश की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर ने बताया है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में इस सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। 27 और 28 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
इससे तापमान में भी थोड़ा परिवर्तन आ सकता है। किसानों और आम जनता को मौसम से जुड़ी जानकारी पर ध्यान देने की सलाह दी गई है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications