Heatwave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस हफ्ते के दौरान मध्य, पूर्वी और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में लू चलने और मौसम के गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान लगाया है। IMD ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, क्योंकि उसने आज कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान लगाया है। इसके अलावा, विभाग ने बताया कि सिक्किम में, 19 अप्रैल तक असम और मेघालय में, और अगले 3 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश, बिजली गिरने और आंधी-तूफान आने की संभावना है।

आज कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने अनुमान लगाया है, "मध्य भारत में 19 अप्रैल यानी की आज अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है और 20 और 21 अप्रैल को 2-3°C की धीरे-धीरे गिरावट होगी। 22 अप्रैल को कोई खास बदलाव नहीं होगा।"
इन क्षेत्रों में लू चलने की बहुत अधिक संभावना
- मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल तक
- महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल तक
- ओडिशा में 18 और 19 अप्रैल को
- झारखंड में 19 और 20 अप्रैल को
- कर्नाटक में 18 अप्रैल
- आंध्र प्रदेश में 18 अप्रैल
इन इलाकों में गर्मी का कहर रहेगा
इसके अलावा, मौसम विभाग ने 22 अप्रैल तक ओडिशा और गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में गर्म और उमस भरे मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। गोवा क्षेत्र में आज भी ऐसे ही मौसम की उम्मीद की जा सकती है, जबकि गुजरात के तटीय इलाकों के निवासी आज और कल गर्म और उमस भरे मौसम के लिए तैयार रहें। दक्षिण के राज्यों - तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक की बात करें तो अगले 4 दिनों तक मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा, और आंध्र प्रदेश में यह स्थिति अगले तीन दिनों तक बनी रहेगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
