Aaj Ka Mausam; IMD Weather Update 17 Nov: मौसम विभाग (IMD) ने 17 से 22 नवंबर के बीच कई भारतीय राज्यों में भारी बारिश और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। तमिलनाडु में 17 से 22 नवंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जबकि केरल और माहे में 20 नवंबर तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

तटीय आंध्र प्रदेश में 17 और 18 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है, वहीं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में 18 से 21 नवंबर तक इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है। 17 नवंबर को तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है।
आने वाले तीन दिनों तक उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों, मध्य भारत, पूर्वी भारत और उत्तरी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। इसके बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। 17 नवंबर को मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का असर रहेगा, जो 18 और 19 नवंबर को और तेज हो सकता है। पश्चिमी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में 17 और 18 नवंबर को शीतलहर चलने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में 17 से 19 नवंबर तक, जबकि झारखंड में 17 नवंबर को भी शीतलहर का अनुमान है। इस सप्ताह पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है।
बिहार के मौसम की बात की जाए तो राज्य में आज (17 नवंबर) से तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा, जिससे ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा। सुबह के समय सीमांचल और मिथिलांचल के कई जिलों में शीत लहर चलने की संभावना है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, अररिया और किशनगंज में ठंड मुश्किलें बढ़ाएंगी।
यूपी, दिल्ली-NCR में शीतलहर की चेतावनी
राजधानी दिल्ली में 17 नवंबर से शीतलहर का प्रभाव शुरू हो जाएगा। दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, वहीं न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
उत्तर प्रदेश में भी ठंड तेजी से बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 17 नवंबर से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप दिखेगा। कानपुर, लखनऊ और प्रयागराज जैसे शहरों में सुबह के समय शीतलहर चल सकती है। लखनऊ में 17 नवंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान करीब 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तराखंड और हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी का अनुमान है, जो पर्यटकों के लिए सुखद अनुभव प्रदान कर सकता है। 17 नवंबर से इन राज्यों में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है, इसलिए लोगों को ठंड से बचाव के आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
