Aadhar Housing Finance IPO: इक्विटी मार्केट में एक और शेयर लिस्ट होने के लिए तैयार है. हाउसिंग फाइनेंस के कारोबार से जुड़ी कंपनी आधार हाउसिंग फाइनेंस 15 मई को NSE और BSE पर लिस्ट होगा. इससे पहले पब्लिक इश्यू को निवेशकों ने हाथोंहाथ लिया. अंतिम दिन इश्यू करीब 27 गुना भरकर बंद हुआ. बता दें कि हाउसिंग फाइनेंस कंपनी इश्यू के जरिए 3000 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है. इसका इश्यू प्राइस 315 रुपए प्रति शेयर रहा. IPO 8 मई से खुलकर 10 मई को बंद हुआ. लिस्टिंग से पहले ये जानना जरूरी है कि IPO में बोली लगाने के बाद शेयर मिले या नहीं?
Aadhar Housing Finance IPO allotment कैसे चेक करें?
- Step 1: BSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और 'Status of Issue Application' पर जाएं या फिर https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर डायरेक्ट विजिट करें
- Step 2: सेक्शन में 'Issue Type' पर क्लिक करें और'Equity' ऑप्शन चुनें
- Step 3: यहां ड्रॉपडाउन मेन्यू में'Aadhar Housing Finance' को सिलेक्ट करें
- Step 4: अब IPO अप्लीकेशन नंबर या फिर PAN नंबर भरें
- Step 5: यहां 'I am not a Robot' पर क्लिक करें और इसे सबमिट कर दें
Aadhar Housing Finance IPO Subscription Status
कैटेगरी सब्सक्रिप्शन (गुना)
QIB 76.42
NII 17.33
रिटेल 2.58
कर्मचारी 6.88
कुल 26.76

Aadhar Housing Finance IPO: एंकर निवेश
IPO खुलने से पहले एंकर निवेशकों से कंपनी ने 898 करोड़ रुपए जुटा लिए हैं. एंकर निवेशकों में मॉर्गन स्टेनली, स्टिचिंग डिपॉजिटरी एपीजी, W एशियन रिकॉनिसेंस फंड, क्लारस कैपिटल, न्यूबर्गर बर्मन एमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड, थेमेल इंडिया मास्टर फंड, CLSA ग्लोबल, ईस्ट ब्रिज कैपिटल, नेपियन लॉन्ग टर्म अपॉर्चिनिटीज फंड औ अमुंडी फंड्स सहित कई इंस्टीच्युशनल इनवेस्टर्स शामिल रहे. एंकर बुक में निवेश करने वालों में HDFC म्यूचुअल फंड, ICICI Pru MF, Axis MF, Invesco India, Whiteoak Capital, Quant MF, Bandhan Bank MF, JM Financial MF, Mahindra Manulife LIC MF समेत अन्य भी शामिल हैं.
Aadhar Housing Finance
हाउसिंग फाइनेंस कंपना ने BCP टोप्को की हिस्सेदारी 98.72 फीसदी है. ICICI Bank की हिस्सेदारी 1.18 फीसदी है. बता दें कि BCP टोप्को Pte प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन ग्रुप की फर्म्स की ओर से मैनेज किया जाने वाला एक फंड है. शेयर की लिस्टिंग के बाद प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी घट जाएगी. क्योंकि IPO में प्रोमोटर्स और मौजूदा निवेशकों ने हिस्सा बिक्री की है.
Aadhar Housing Finance IPO
- 8 से 10 मई तक खुला
- इश्यू प्राइस: 315 रुपए प्रति शेयर
- लॉट साइज: 47 शेयर
- इश्यू साइज: 3000 करोड़ रुपए
- लिस्टिंग: 15 मई, 2024
Aadhar Housing Finance का कारोबार
आधार हाउसिंग फाइनेंस की शुरुआत साल 2010 में हुआ. हाउसिंग फाइनेंस के कारोबार से जुड़ी कंपनी का फोकस लोअर इनकम वाले सेगमेंट पर है. इसके लिए कंपनी ने भारत के टियर-4 और टियर-5 शेयरों पर कर रही है. सितंबर, 2023 के आंकड़ों के मुताबिक 471 ब्रांचेज रहे, जिसमें 91 सेल्स ऑफिसेज शामिल हैं. ये ऑफिसेज देश के 10926 पिनकोड एरिया को कवर करते हैं. लोअर इनकम सेगमेंट कंपनी की लीडरशिप है.
More From GoodReturns

10 साल के G-sec की आज नीलामी: FD या म्यूचुअल फंड, निवेश के लिए क्या है बेस्ट?

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका



Click it and Unblock the Notifications