Aadhar Card Free Update Last Date: आधार कार्ड होल्डर के लिए जरूरी खबर आ गई है। UIDAI ने अब आधार कार्ड अपडेट करने की नई तारीख बता दी है। UIDAI के अनुसार, अगर आपने पिछले 10 सालों में अपने आधार विवरण को अपडेट नहीं किया है, और आपको आधार कार्ड अपडेट करवानी है तो इसके लिए अब आपके पास बस कुछ दिनों का ही समय है। आइए आपको बताते हैं कि इसके लिए अब लास्ट डेट क्या तय की गई है।

इस दिन तक कर सकते हैं आधार कार्ड को Free में अपडेट
UIDAI के अनुसार, आधार अपडेट की आखिरी तारीख 14 दिसंबर तक तय की गई है। यानी आप आधार कार्ड अपडेट से संबंधित डॉक्यूमेंट्स को इस बीच अपलोड कर सकते हैं। 14 दिसंबर तक आप एड्रेस प्रूफ, आईडी प्रूफ और अन्य जानकारी अपडेट करने के डॉक्यूमेंट्स को अपलोड कर सकते हैं। UIDAI की तरफ से दी गई डेडलाइन के अंदर ही आपको ये काम पूरा करना होगा।
ऐसे करें आधार कार्ड को अपडेट
- सबसे पहले UIDAI वेबसाइट पर आपको जाना होगा। इसके बाद https://myaadhaar.uidai.gov.in/portal पर जाएं।
- फिर 'अपडेट योर आधार' विकल्प चुनें जहां 'माई आधार' पर क्लिक करें और 'अपडेट योर आधार' को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद अपडेट पेज पर पहुंचें और 'अपडेट आधार विवरण (ऑनलाइन)' पृष्ठ पर जाकर 'डॉक्यूमेंट अपडेट' पर क्लिक करें।
- अपना UID और कैप्चा डालें और अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें, फिर 'SEND OTP' पर क्लिक करें। इसके बाद OTP के साथ लॉगिन करें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP डालें।
- फिर अपडेट करने के लिए जानकारी को सेलेक्ट करें।
- अपडेट करने के लिए जनसांख्यिकीय विवरण (जैसे नाम, पता, जन्म तिथि) का चयन करें और अब डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- इसके बाद नई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें। जानकारी अपलोड करने के बाद 'सबमिट अपडेट अनुरोध' पर क्लिक करें। अब आपको एक अपडेट अनुरोध नंबर (URN) मैसेज से मिलेगा।
- अंत में आपको बायोमेट्रिक विवरण (आंख, अंगूठे के निशान, चेहरे की फोटो) में परिवर्तन ऑफलाइन कराना होगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications