नई दिल्ली, सितंबर 14। भारत के नागरिक के लिए आधार कार्ड एक बेहद ही महत्त्वपूर्ण डाक्यूमेंट बन गया है। बहुत सारे निजी और सरकारी क्षेत्र से जुड़े काम में आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ जाती हैं। ऐसे में आधार कार्ड आपके पास होना बेहद ही जरूरी होता हैं। भारत के नागरिकों के लिए आधार कार्ड यूआईडीएआई द्वारा जारी सत्यापन योग्य 12 अंकों की एक पहचान संख्या होती है। मगर क्या आपको पता है। आधार बहुत प्रकार के होते है। आप 4 तरीके के आधार बना सकते है। बहुत से लोगों की सुविधा के लिए यूआईडीएआई ने आधार को दूसरे फॉर्मेट्स में भी विकसित किए हैं। यूआईडीएआई की वेबसाइट के मुताबिक, आधार कार्ड के ये विभिन्न फॉर्मेट्स निम्न हैं।
आधार लेटर
आधार लेटर एक पेपर बेस्ड लैमिनेटेड लेटर होता है, इस आधार लेटर में जारी करने की तारीख लिखी होती हैं। इसमें प्रिंट डेट लिखी होती हैं। इसमें एक सुरक्षित क्यूआर कोड होता हैं। यदि नया आधार कार्ड बनवाना हो या फिर आधार कार्ड अपडेट करवाना हो। इसमें आधार लेटर मुफ्त होता हैं। यदि आप रियल आधार कार्ड घूम जाता है या फिर आपका आधार कार्ड खराब हो जाता हैं तो फिर आप नया कार्ड ले सकते हैं।
ई-आधार
ई-आधार पासवर्ड से सुरक्षित होता हैं। इस ई-आधार में ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए सुरक्षित क्यूआर कोड भी होता है। इस आधार में यूआईडीएआई की तरफ से डिजिटल सिग्नेचर भी होता हैं। अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर की सहायता से यूआईडीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट से आप इस ई आधार को डाउनलोड कर सकते है। इस निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता हैं।
एम आधार
एम आधार, एक आधिकारिक मोबाइल ऐप हैं, जिसे यूआईडीएआई द्वारा बनाया गया हैं। ये ऐप आधार संख्या धारकों को सीआईडीआर के साथ पंजीकृत अपने आधार रिकॉर्ड को ले जाने के लिए एक इंटरफेस प्रदान करता है। इस रिकॉर्ड में जनसांख्यिकीय डेटा शामिल है और एक फोटो और आधार नंबर भी शामिल हैं। इस आधार में ऑफलाइन वेरिफिकेशन के लिए एक सुरक्षित क्यूआर भी मौजूद है। इस आधार में मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता हैं।
आधार पीवीसी कार्ड
आधार कार्ड का नवीनतम संस्करण पीवीसी कार्ड है। जिसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया गया हैं। ये पीवीडी आधारित आधार हल्के व टिकाऊ होते हैं। इसमें सुरक्षा से जुड़ी सभी चीजे भी है। जैसे इसमें सुरक्षित क्यूआर कोड होता हैं। इसमें एक फोटो और जनसांख्यिकीय जानकारी शामिल होती है। पीवीडी आधार कार्ड को स्पीड पोस्ट के द्वारा आपके घर के एड्रेस पर भेजे जाते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
