AePS service:अगर आपके पास बैंक या एटीएम जाने का समय नहीं है, लेकिन आपको पैसे की जरूरत है, तो परेशान होने की बजाए आप आधार एटीएम सर्विस से घर बैठे पैसे निकाल सकते हैं। चलिए जानते हैं कि आप कैसे आधार बेस्ड पेमेंट प्रक्रिया से अपने काम को आसान कर सकते हैं।

आधार बेस्ड पेमेंट प्रक्रिया के जरिए कोई भी आधार से जुड़े खाते से पैसे निकालने या भुगतान करने के लिए बायोमेट्रिक्स का इस्तेमाल कर सकता है।
कस्टमर्स बिना एटीएम या बैंक गए एईपीएस का इस्तेमाल कर पैसे निकाल सकते हैं। इससे आपका समय बचेगा लेकिन इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड बैंक अकाउंट से लिंक करना जरूरी है।
इस तरह से पैसे निकाल सकते हैं आप
आपको बता दें कि एईपीएस सर्विस की मदद से आप घर बैठे पैसे निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप बैंक खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं।
सिर्फ यही नहीं आपमिनी स्टेटमेंट भी इससे निकाल सकते हैं और इसके अलावा दूसरे के खाते में पैसे ट्रांसफर करने का काम भी आप इसकी मदद से कर सकते हैं। इन सर्विस के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा।
आधार एटीएम का इस्तेमाल करने के लिए बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए। साथ ही बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन जरूरी है।
आपको बता दें कि इस प्रोसेस के लिए आपको केवल डोरस्टेप सर्विस फीस देनी होगी।
आईपीपीबी एफएक्यू के अनुसार, एईपीएस बैंक ग्राहकों को अपने आधार-सक्षम बैंक खाते तक पहुंचने के लिए पहचान के लिए अपने आधार का उपयोग करने की अनुमति देता है।
AePS सर्विस के साथ, ग्राहक विभिन्न कार्य कर सकते हैं जैसे ग्राहक नकद निकासी का काम, बची हुई राशि की जानकारी सहित विभिन्न बैंकिंग लेनदेन कर सकते हैं।
इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि किसी भी बैंक ग्राहक के लिए इन सेवाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए बिजनेस करेस्पॉन्डेंट (बीसी) एक माइक्रोएटीएम से लैस बैंक एजेंट के रूप में कार्य करते हैं। यह खासतौर से दूरदराज के क्षेत्रों में लागू होती है।
बिजनेस करेस्पॉन्डेंट सर्विसेस सभी के लिए बैंकिंग को आसान बनाने में महत्तवपूर्ण है।
आपको मिलेंगी ये सभी सर्विसेस
एईपीएस प्लेटफॉर्म अलग-अलग तरह की सेवाएं देता है। जैसे नकद निकासी, बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट और आधार से आधार फंड ट्रांसफर के काम आप आसानी से कर सकते हैं।
लेकिन अगर आपने गलत आधार की जानकारी दर्ज कर दी है या फिर गलत बैंक डिटेल्स डाली हैं, तो लेनदेन अस्वीकार हो जाएगा। आपको लेनदेन की जानकारी माइक्रोएटीएम और एसएमएस अलर्ट से दी जाएगी।
आईपीपीबी एक्सेस पॉइंट पर या डोरस्टेप सेवाओं के लिए लेनदेन शुल्क नहीं लेता है। इसके अलावा डोरस्टेप सेवा शुल्क लागू होता है।
एनपीसीआई ने प्रति एईपीएस लेनदेन पर अधिकतम लेनदेन सीमा 10,000 रुपए तक होती है।
इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा
- सबसे पहले इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की वेबसाइट पर जाना होगा।
- फिर यहां आपको डोर स्टेप के ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपको नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एड्रेस, पिन कोड जैसे बाकी जानकारी को भरना होगा।
- फिर अब आप 'अग्री' पर क्लिक करके सबमिट करें।
- इसके बाद थोड़ी देर में ही पोस्टमैन आपके घर आकर आपको कैश दे देगा।
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications