नई दिल्ली, सितंबर 24। बिजनेस शुरू करने का आइडिया किसी भी सयम और किसी भी विशेष घटना के कारण आ सकता है। दुनिया के तमाम स्टार्टअफ कॉलेज ड्रॉपआउट छात्रों ने शुरू किया है। ऐसे ही एक स्टार्टइअप के बारे में आज हम आपकों बताते हैं। कॉलेज ड्रॉपआउट एक छात्र ने बिटकॉइन में पैसा गंवाने के बाद 'द फ्रस्ट्रेटेड ड्रॉप आउट' नाम से एक चाय की दुकान शुरू कर दी है। इस स्टार्टअप की मजेदार बात यह है कि यहां चाय के लिए पेमेंट बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसी में कर सकते हैं। बिटकॉइन में पैसे गवाने के बाद शुरू हुआ यह बिजनेस क्रिप्टोकरेंसी इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए हैंगआउट करने का एक खास अड्डा बन गया है।
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी का ड्रॉपआउट है शुभम
शुभम सैनी नाम के इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र ने यह बिजनेस शुरू किया है। क्रिप्टो मार्केट में 2020 में जो 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी, उसमें सैनी समेत तमाम लोगों को भारी नुकासन झेलना पड़ा था। सैनी ने क्रिप्टो में 1.5 लाख रुपए से ट्रेडिंग शुरू की थी, कुछ ही समय में बाजार में उन्होंने 1000 प्रतिशत का उछाल पाया और फुल टाइम ट्रेडर बन गए। क्रिप्टो में मिले बेहतरिन मुनाफे को देखते हुए शुभम ने घर से पैसे मांगने बंद कर दिए। फिर उन्होंने आखिरी सेमेंस्टर में कॉलेज भी छोड़ दिया
2020 में डूब गए सारे पैसे
2020 में क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली, इसमें सैनी ने अपना 90 प्रतिशत पैसा खो दिया। इंडियन एक्प्रेस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मैं 30 लाख रुपए से सिधा 1 लाख रुपए पर आ गया। उन्होंने कहा की मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था कि महज एक रात में मेरे जीवन में इतना बदलाव आ गया।
क्रिप्टों में पैसे डूबने से मिली प्रेरणा
क्रिप्टों में पैसे डूबने की इस घटना ने 22 साल के शुभम को कुछ और करने के लिए प्रेरित कर दिया। उन्होंने ने 'द फ्रस्ट्रेटेड ड्रॉप आउट' के नाम से चाय की एक छोटी से दुकान शुरू की। उन्होंने कुछ नया करने के लिए पेमेंट क्रिप्टों में लेना शुरू किया और वो बताते हैं कि वह हैरान हैं कि क्रिप्टो में पेमेंट करने को लेकर लोग काफि दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications