Lancer Container Lines Share : आज शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। अंत में सेंसेक्स 419.85 अंक या 0.69 फीसदी गिर कर 60,613.70 पर और निफ्टी 128.80 अंक या 0.71 फीसदी गिर कर 18,028.20 पर बंद हुआ। लगभग 1231 शेयरों में तेजी आई, 2127 शेयरों में गिरावट आई और 127 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, एमएंडएम और टाइटन कंपनी निफ्टी के टॉप गिरने वाले शेयरों में से रहे, जबकि तेजी वाले शेयरों में हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और ओएनजीसी रहे। मेटल, ऑटो और पीएसयू बैंकों में 1-2 फीसदी की गिरावट आई। आज सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1-1 फीसदी की गिरावट आई। पर शेयर बाजार में रोज की उठापटक के बजाय लंबी अवधि के लिए निवेश करना बेहतर है। एक ऐसा शेयर है, जिसने लंबी अवधि में निवेशकों को मालामाल बना दिया है। आगे जानिए इस शेयर की डिटेल।

लांसर कंटेनर लाइन्स
हम बात करने जा रहे हैं लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयर की। ये शेयर अप्रैल 2016 में लिस्ट हुआ था। उस दिन यह 2.63 रु पर बंद हुआ था। जबकि आज यह 480.10 रु पर बंद हुआ। यानी इसने निवेशकों को इस दौरान 18,154.75 फीसदी रिटर्न दिया। उस समय कंपनी के शेयरों में जिसने भी 55000 रु लगाए होंगे, उनकी वैल्यू आज करीब करीब 1 करोड़ रु हो गयी होगी।
5 सालों का रिटर्न
लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयर का बीते 5 साल का रिटर्न 1641.39 फीसदी रहा है। 5 साल पहले कंपनी के शेयरों में जिसने भी 1 लाख रु लगाए होंगे, उनकी वैल्यू आज करीब करीब 17.41 लाख रु हो गयी होगी। इस दौरान इसने निवेशकों का पैसा 16 गुना से अधिक कर दिया। 2022 में अब तक इसने 166.72 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे इसने इसी साल में 1 लाख रु को 2.66 लाख रु से अधिक बना दिया है।

1 साल में पैसा तीन गुना
लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयर का बीते 1 साल का रिटर्न 208.55 फीसदी रहा है। 1 साल पहले कंपनी के शेयरों में जिसने भी 1 लाख रु लगाए होंगे, उनकी वैल्यू आज करीब करीब 3.08 लाख रु हो गयी होगी। इस दौरान इसने निवेशकों का पैसा 3 गुना से अधिक कर दिया। 6 महीनों में अब तक इसने 137 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे इसने 6 महीनों में 1 लाख रु को 2.37 लाख रु बना दिया। कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 1,447.08 करोड़ रु है।
कितना है 52 हफ्तों का शिखर
लांसर कंटेनर लाइन्स के शेयर का बीते 52 हफ्तों का शिखर 508 रु और निचला स्तर 152 रु रहा है। इसके एक महीने का रिटर्न रहा है 33.68 फीसदी। बीते 5 दिन में इसका रिटर्न 10.88 फीसदी रहा है। जबकि आज यह शेयर 1.10 फीसदी गिर कर 480.10 रु बंद हुआ।

क्या है कंपनी की प्रोफाइल
लांसर कंटेनर लाइन्स लिमिटेड एक शिपिंग एजेंसी हाउस है जो एशिया, अफ्रीका, लैटम (लैटिन अमेरिका) और सीआईएस देशों को लाइनर (एनवीओसी) सर्विस प्रोवाइड करती है। कंपनी प्रोजेक्ट और फ्रेट फ़ॉरवर्डिंग, कंटेनर ट्रेडिंग और लीडिंग जैसी शिपिंग और शिपिंग से संबंधित सेवाएं भी देती है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications