
Tesla : टेस्ला कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों का एक ग्रुप इस हफ्ते भारत आने की योजना बना रहा है। वरिष्ठ अधिकारी भारत के साथ अपने रिश्तों को बढ़ाने पर जोर देने के लिए यात्रा पर होंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टेस्ला कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों का यात्रा का मुख्य उद्देश्य संघीय सरकार के अधिकारियों के साथ जुड़ना और देश में कार निर्माता की आपूर्ति श्रृंखला को बढ़ाने के अवसरों का पता लगाना है। क्योंकि यह चीन के परे विस्तार करना चाहता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिकारियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय के अधिकारियों के साथ-साथ सरकार के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करनी है। अधिकारियों और सरकारी प्रतिनिधियों के बीच होने वाली मुलाकात का मुख्य उद्देश्य सभी जरूरी सामानों को उपलब्धता को देश में ही उपलब्ध करवाने के लिए होगा।
अधिकारियों की यह यात्रा भारत और टेस्ला कंपनी के बीच संबंध में एक बेहद ही जरूरी मोड को चिन्हित कर सकती है। क्योंकि कंपनी ने अभी तक देश में अभी तक एक उल्लेखनीय उपस्थिति स्थापित नहीं की है।
टेस्ला कंपनी का लक्ष्य भारतीय अधिकारियों से जुड़ना है और दुनिया के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट में से एक में संभावित भविष्य के संचालन के रास्ते को प्रशस्त करना है।
देश में वायु प्रदूषण से निपटने और जीवास्म इंधन पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल को अपनाने को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है। भारत सरकार की तरफ से ईवी पर जोर और टेस्ला कंपनी की मार्केट में एंट्री दोनों पक्षों के लिए एक बेहद ही आकर्षक प्रस्ताव पेश कर सकता है।
देश में अपनी सप्लाई चेन को एक्सपेंड करने से न सिर्फ टेस्ला को चीन से बाहर अपनी डाइवर्सिफाई ऑपरेशंस की अनुमति मिलेगी। बल्कि, भारत सरकार की मेक इन इंडिया पहल के साथ संरेखित भी होगी, जो घरेलू मैन्युफैक्चरिंग और सोर्सिंग को प्रोत्साहित करती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
