
Reliance industries news : जानकार अब यह अनुमान लगाने लग गए हैं कि भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस (Reliance) आईटीसी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड और अडानी विल्मर के FMCG कारोबार को अपने ब्रांड 'इंडिपेंडेंस' को लॉन्च कनरे के साथ टक्कर देगी। रिलायंस पिछले 2 सालो से एफएमसीजी मार्केट में अपना पांव पसारने की कोशिश कर रही है। 'इंडिपेंडेंस' के लॉन्च के माध्यम से रिलायंस ,स्टेपल, प्रोसेस्ड फूड, बेवरेज और दूसरी रोजमर्रा की जरूरत वाले प्रॉडक्ट बेचेगी।
रिलायंस ने शुरू किया है डंडिपेंडेंस
रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) की FMCG कंपनी रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने पिछले हफ्ते गुजरात में अपने नए ब्रांड इंडिपेंडेंस लॉन्च किया है। कंपनी ने इस शुरूआत के साथ स्टेपल के कारोबार में एन्ट्री कर ली है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा की जरूत की चिजों को बाजार के भाषा में स्टेपल्स कहते हैं। मुकेश अंबानी ने इस साल की शुरूआत में एफएमसीजी कारोबार में विस्तार करने की बात कही थी।
केवल गुजरात में हुई है शुरूआत
RRVL रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की ही एक सहायक कंपनी है। कंपनी ने 'इंडिपेंडेंस' को अभी केवल गुजरात में लॉन्च किया है। जानकार बता रहे हैं कि ये लॉन्चिंग पायलट टेस्टिंग के की गई है। कंपनी ने लॉन्चिंग के टाइम पर ही संकेत दिया है कि रिलायंस के इस नए प्लेटफॉर्म बेचे जाने वाले प्रोडक्ट्स की आम लोगों को ध्यान में रखकर तय की जाएगी। इंडिपेंडेंस में प्रॉडक्ट किफायती कीमत के साथ उपलब्ध होंगे। धिरे धिरे इस प्रयास को नेशनल लेबल पर लाया जाएगा।
पतंजली को मिलेगा मुकाबला
ग्लोबल रेटिंग हाउस नोमुरा का रिलायंस की इस शुरूआत पर कहना है कि ब्रांड 'इंडिपेंडेंस' खाने के तेल, दालों और अनाज में आडानी ग्रुप के अडानी विल्मर से फाइट करेगी। वहीं, रिलायंस का यह स्टार्टअप बिस्किट, खाने के तेल, पैकेज्ड आटे में बाबा रामदेव के पतंजलि फूड्स से मुकाबला करेगा। बिस्किट में पार्ले और ब्रिटानिया भी रिलायंस के इस इनिसिएटीव से प्रभावित होंगे। वहीं खाने पिने के अन्य राखन संबंधित समानों में टाटा और अन्य कंपनियां भी रिलायंस के इस नई शुरूआत से प्रभावित हो सकती हैं।
ब्यूटी केयर में भी रिलायंस ने की है शुरूआत
नोमुरा ने बताया है कि रिलायंस पिछले महीने यानी की नवंबर, 2022 में रिलायंस ब्यूटी एंड पर्सनल केयर लिमिटेड की भी शुरूआत की है। नोमुरा का कहना है कि रिलायंस एफएमसीजी में व्यापार बढ़ाने के लिए नई अलग कंपनियों को लॉन्च कर रहा है। कुछ समय में यह कंपनियां बाजार में लिस्ट करेंगी।
रिलायंस बढ़ा रही है व्यापार
RRVL अभी गुड लाइफ ब्रांड के तहत दालें, आटा, चावल, तेल के प्रॉडक्ट की बिक्री करती है। रिलायंस स्नैक्स में टैक ब्रांड के तहत नूडल्स, नमकीन, बिस्किट आदी बेचती है। रिलायंस सहायक कंपनियों की मदद से तमाम तरह के प्रॉडक्ट का व्यापार करती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications