नयी दिल्ली। 22 दिसंबर को शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी। मगर इसके बाद अगले ही दिन यानी 23 दिसंबर को सेंसेक्स 437 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी में भी 135 अंकों की मजबूती आई। आज भी सेंसेक्स 529 अंकों और निफ्टी 13749 अंकों की बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। कोरोना संकट के बावजूद इस साल कई शेयरों ने निवेशकों को मालामाल बना दिया। अभी भी ऐसे कई ऐसे शेयर हैं जो 2021 में आपको मालामाल बना सकते हैं। मशहूर ब्रोकिंग फर्म शेयरखान ने 5 शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है, जो आपको 42 फीसदी तक का तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। आइए जानते हैं इन पांचों शेयरों के बारे में।
यूनाइटेड फास्फोरस (यूपीएल)
ये शेयर इस समय करीब 449 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए संभावना जताई गई है कि ये 632 रु तक जा सकता है। यानी ये शेयर आपको 42 फीसदी से अधिक रिटर्न दे सकता है। यदि आप इस कंपनी के 3 लाख रु के शेयर खरीदें तो आपको करीब 1.26 लाख रु का मुनाफा हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश से पहले ध्यान रहे कि यहां जोखिम है। इसलिए किसी वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।
एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स
एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का शेयर इस समय 90 रु के आस-पास है। मगर इसके लिए 120 रु का टार्गेट रखा गया है। यानी ये शेयर आपको 40 फीसदी से ज्यादा का धांसू रिटर्न दे सकता है। बता दें कि कंपनी राइट्स इश्यू के जरिए 3000 करोड़ रु जुटाएगी, जिससे इसे काफी लाभ होगा और निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकेगा। ये शेयर शॉर्ट से मिड टर्म में ही 40 फीसदी रिटर्न दे सकता है। इस लिहाज से ये निवेश का बढ़िया मौका है।
स्ट्राइड्स फार्मा साइंस
स्ट्राइड्स फार्मा साइंस का शेयर इस समय करीब 862 रु पर है। मगर इस शेयर के लिए संभावना जताई गई है कि ये 980 रु तक जा सकता है। यानी ये शेयर आपको करीब 26 फीसदी रिटर्न दे सकता है। हाल ही में स्ट्राइड्स फार्मा साइंस ने स्ट्राइल इंजेक्टेबल्स सेगेमंट में कदम रखा है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी की ग्रोथ बढ़ेगी। इस शेयर में तेजी आने की संभावना है।
सोलारा एक्टिव फार्मा
सोलारा एक्टिव फार्मा का शेयर 1200 रु के आस-पास है। आने वाले समय में ये शेयर 1450 रु तक जा सकता है। शेयर के लिए 1450 रु का टार्गेट है। मतलब आप अभी निवेश करने पर इस कंपनी के शेयरों से करीब 24 फीसदी का रिटर्न मिल सकता है। एफडी पर इस समय 7 फीसदी के आस-पास ब्याज मिल रहा है। ऐसे में इस कंपनी के शेयर में निवेश एफडी के मुकाबले 3 गुना से अधिक रिटर्न दे सकता है।
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स
महिंद्रा लॉजिस्टिक्स का शेयर इस समय करीब 412 रु पर है। मगर शेयरखान ने इसके लिए 490 रुपये का टार्गेट रखा है। यानी ये शेयर आपको 22 फीसदी का रिटर्न दे सकता है। ब्रोकरेज फर्म ने उम्मीद जताई है कि ऑटो सेगमेंट में बढ़िया रिकवरी हो रही है। साथ ही ई-कॉमर्स और कंज्यूमर सेगमेंट में ग्रोथ भी अच्छी है। इन दोनों सेगमेंट से कंपनी को फायदा होगा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications