नई दिल्ली, अप्रैल 25। सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैपिटलाइजेशन बीते हफ्ते 1,33,433.64 करोड़ रुपये कम हो गया है। सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर को सबसे अधिक घाटा हुआ। इसका मार्केट कैप 34,914.58 करोड़ रुपये घटकर 5,42,292 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की मार्केट कैप 30,887.07 करोड़ रुपये घटकर 11,50,331 करोड़ रुपये रह गई। वहीं पिछले हफ्ते में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 953.58 अंक या 1.95 नीचे बंद हुआ।

जानिए किन कंपनियों की कितनी घटी मार्केट कैप
रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 18,764.75 करोड़ रुपये घटकर 12,07,283.32 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 13,755.09 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 4,50,499.54 करोड़ रुपये रह गई। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 10,270.09 करोड़ रुपये घटकर 2,86,601.44 करोड़ रुपये और इनफोसिस की मार्केट कैप 7,967.43 करोड़ रुपये घटकर 5,68,308.25 रुपये पर रह गई है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 7,800.58 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 7,79,671.98 करोड़ रुपये रह गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 5,995.06 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,43,907.94 करोड़ रुपये रह गई। वहीं भारतीय स्टेट बैंक की मार्केट कैप 3,078.99 घटकर 3,00,268.56 करोड़ रुपये रह गई।
केवल इन कंपनी की बढी मार्केट कैप
इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक अकेली ऐसी कंपनी रही जिसकी बीते हफ्ते मार्केट कैप बढ़ी। इस बैंक की मार्केट कैप 2,412.18 करोड़ रुपये बढ़कर 3,94,315.01 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
देश की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई और भारती एयरटेल का स्थान रहा।
क्या होती है मार्केट कैप
मार्केट कैप यानी बाजार पूंजीकरण किसी कंपनी के मौजूदा शेयर मूल्यों और बकाया शेयरों की कुल संख्या के आधार पर एक मूल्यांकन होता है। यह बकाया शेयरों की संख्या का एक शेयर की कीमत से गुणनफल के बराबर होता है। चूंकि बकाया स्टॉक को बाजारों में खरीदा और बेचा जाता है, इसलिए पूंजीकरण का उपयोग किसी कंपनी के कुल मूल्य पर सार्वजनिक राय के संकेतक के रूप में किया जा सकता है। इसे मार्केट कैप कहा जाता है।
More From GoodReturns

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स



Click it and Unblock the Notifications