नई दिल्ली। बीते सप्ताह देश के शेयर बाजार में अच्छी तेजी दर्ज की गई। इसके चलते निवेशकों पर पैसों की खूब बरसात हुई। 1 हफ्ते में ही बीएसई की टॉप-10 कंपनियों में से 9 का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ से ज्यादा बढ़ गया। वहीं बीते सप्ताह 5 ट्रेडिंग डे में बीएसई सेंसेक्स 1812.44 अंक यानी 4.68 फीसदी बढ़ा।

टीसीएस की मार्केट कैप सबसे ज्यादा बढ़ी
बीते सप्ताह बीएसई के सेंसेक्स की कंपनी टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मार्केट कैप में सबसे ज्यादा 1.09 लाख करोड़ रुपये की बढ़त दर्ज हुई। इसके साथ ही टीसीएस की मार्केट कैप पहली 10.56 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गई। वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 69,952.08 करोड़ रुपये बढ़ोकर 6,78,991.98 करोड़ रुपएये हो गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 38,270.81 करोड़ रुपये बढ़कर 4,71,751.13 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गई। एचडीएफसी की मार्केट कैप 30,052.75 करोड़ रुपये बढ़कर 3,51,483.41 करोड़ रुपये हो गई।
इन कंपनियों की भी बढ़ी मार्केट कैप
वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 22,428.99 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,77,003.07 करोड़ रुपये हो गई। एचसीएल की मार्केट कैप 11,736.6 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,32,289.73 करोड़ रुपये हो गई। एचयूएल की मार्केट कैप 10,291.06 करोड़ रुपये बढ़कर 5,02,534.84 करोड़ रुपये हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 5,849.16 करोड़ रुपये बढ़कर 15,10,436.34 करोड़ रुपये हो गई। कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 2,919.33 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,61,265.33 करोड़ रुपये हो गई।
भारती एयरटेल की मार्केट कैप बीते हफ्ते घटी
बीएसई में सिर्फ भारती एयरटेल की मार्केट कैप 3,928 करोड़ रुपये घटकर 2,31,943.02 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज से ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) अभी भी टॉप पर है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, इनफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजी और भारती एयरटेल का नंबर है।
यह भी पढ़ें : ऐसे करें Gold का FD की तरह इस्तेमाल, मिलेगा ज्यादा फायदा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
