नयी दिल्ली। 9 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। इन 9 लाख सरकारी कर्मचारियों की सैलेरी में बढ़ोतरी होगी। इतना ही नहीं सरकार ने इनकी रिटायरमेंट आयु में भी इजाफा करने का फैसला लिया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मंगलवार को वेतन संशोधन आयोग की सिफारिशों के मद्देनजर सभी राज्य सरकार के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा की। उन्होंने इन कर्मचारियों की रिटायरमेंट आयु को मौजूदा 58 वर्ष से ज्यादा करने का भी ऐलान किया।
कितनी बढ़ेगी सैलेरी
तेलंगाना राज्य के सरकारी कर्मचारियों की सैलेरी और रिटायरमेंट आयु में कितनी बढ़ोतरी होगी अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। मगर संभावना है कि बहुत जल्द इस पर फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि राव ने सभी सरकारी विभागों में रिक्तियों को भी जल्द भरने का फैसला किया है। यानी राज्य में बहुत जल्द सरकारी नौकरियों के लिए भर्तियां की जा सकती हैं।
नये साल का तोहफा
नया साल शुरू होने जा रहा है और तेलंगाना के मुख्यमंत्री, जिन्हें केसीआर के नाम से जाना जाता है, ने अपने इन फैसलों को सरकारी कर्मचारियों के लिए न्यू ईयर का गिफ्ट करार दिया है। बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव सोमेश कुमार की अगुवाई में एक आधिकारिक समिति नियुक्त की है। इसमें प्रमुख सचिव (वित्त) के रामकृष्ण राव और प्रमुख सचिव, जल संसाधन विकास रजत कुमार को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। ये समिति इन फैसलों को लागू करने के तौर-तरीकों पर काम करेगी।
पीआरसी रिपोर्ट का होगा अध्ययन
जनवरी के पहले सप्ताह में समिति पे रिवीजन कमिशन (पीआरसी) की रिपोर्ट का अध्ययन करेगी। दूसरे सप्ताह में समिति कर्मचारियों की यूनियनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि वेतन वृद्धि का फायदा सभी सरकारी कर्मचारियों, अनुदान प्राप्त कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों, दैनिक वेतन कर्मचारियों, पूर्णकालिक आकस्मिक कर्मचारियों, अंशकालिक आकस्मिक कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलना चाहिए।
समिति देगी सुझाव
बनाई गई समिति सरकार को वेतन वृद्धि का प्रतिशत, कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु में वृद्धि की सीमा, सेवा नियमों में संशोधन, पदोन्नति के लिए संशोधित नीति और जोनल सिस्टम आदि को लागू करने के लिए कानूनी समस्याओं को दूर करने के लिए अपनाई जाने वाली नीति की सिफारिश करेगी। बाद में स्टेट कैबिनेट बैठक करेगा और अंतिम फैसला लेगा।
कुल कितने कर्मचारियों को लाभ
कुल मिलाकर राज्ये में वेतन वृद्धि से 9,36,976 कर्मचारियों को फायदा होगा। अगर जरूरत पड़ी तो तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (टीएसआरटीसी) पर वेतन वृद्धि के कारण वित्तीय बोझ को भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। सीएम ने यह भी घोषणा की कि सभी खाली पदों की पहचान करने के बाद फरवरी में भर्ती कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications