8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग का इंतजार काफी समय से सेंट्रल गवर्नमेंट के कर्मचारी और पेंशन होल्डर्स कर रहे हैं। अब इसपर जल्द अपडेट मिलने वाला है। सरकार की तरफ से कहा गया है कि 8th सेंट्रल पे कमीशन के मामले सरकार राज्यों के साथ निरंतर बातचीत कर रही है।

इस आयोग के जल्द बनाने को लेकर ऐलान करने की उम्मीद की जा रही है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते महीने केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से सरकारी कर्मचारियों के राष्ट्रीय महासंघ (GENC) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी।
कर्मचारियों की मुख्य मांगें
8वें वेतन आयोग का गठन जल्द किया जाए।
नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को खत्म किया जाए।
पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया जाए।
कोविड-19 के दौरान रुकी हुई 18 महीने की डीए (DA) किस्तों का भुगतान किया जाए। इसके साथ ही, compassionate appointment, कैडर रिव्यू और नियमित JCM मीटिंग्स कराने की भी बात उठाई गई।
सरकार का रिएक्शन
बैठक में मंत्री जितेंद्र सिंह ने आश्वासन दिया कि 8th Pay Commission का गठन जल्द ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार हो रहा है। खास तौर पर पेंशन से जुड़े मुद्दों पर तुरंत पेंशन सचिव के साथ चर्चा की जाएगी।
क्यों अहम है 8वां वेतन आयोग?
भारत में हर 10 साल बाद नया वेतन आयोग लागू किया जाता है। आखिरी बार 7वां वेतन आयोग लागू हुआ था, जिसने कर्मचारियों की बेसिक सैलरी, अलाउंसेस और पेंशन में बड़ा बदलाव किया था। अब 8वें वेतन आयोग से उम्मीद की जा रही है कि यह कर्मचारियों की इंकम में और इजाफा करेगा, जिससे महंगाई के दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान खर्च और जिम्मेदारियों को देखते हुए नया वेतन आयोग बेहद जरूरी है।
कुछ भत्ते हो सकते हैं खत्म
कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस बार सरकार कुछ पुराने और छोटे स्तर के भत्तों को हटा सकती है। इनमें यात्रा भत्ता (Travel Allowance), विशेष ड्यूटी भत्ता (Special Duty Allowance) और टाइपिंग/क्लेरिकल जैसे पुराने भत्ते शामिल हो सकते हैं। हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। सरकार का मकसद वेतन संरचना को साधारण और आसान बनाना है।
कर्मचारियों को क्या मिलेगा फायदा?
अगर 8वां वेतन आयोग लागू होता है, तो कर्मचारियों को बेसिक सैलरी और पेंशन दोनों में फायदा मिलेगा। अलाउंसेस बढ़ने से उनकी मासिक आय में भी इजाफा होगा। खासकर पेंशनर्स के लिए यह योजना जीवनयापन को आसान बनाएगी।
सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए आने वाले महीने बेहद अहम साबित हो सकते हैं। अगर सरकार जल्द ही 8th Pay Commission की घोषणा करती है, तो यह लाखों परिवारों की आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। अब सभी की नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
