8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी खबर आ गई है। आज 8वें वेतन आयोग की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में केंद्रिय कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन को लेकर अहम फैसले होंगे। नेशनल काउंसिंग ऑफ जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी की स्टैंडिंग कमिटी के स्टाफ साइड के साथ डिपार्टमेंट ऑफ पर्नसल एंड ट्रेनिंग ने यह बैठक रखी है। भारतभर के केंद्रिय कर्मचारियों को इसका बेसब्री से इंतजार है। आइए इसके बारे में आपको पूरी अपडेट देते हैं।

इस बैठक में 8वें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस को लेकर भी चर्चा होगी और इसपर एनसी जेसीएम ने सुझाव सरकार को दिए थे। इस बैठक से पहले एक आंतरिक बैठक भी की गई है जिससे जुड़े एजेंड़े पर चर्चा हुई थी।
इतना बढ़ सकती है आपकी सैलरी
मीडिया रिपोर्ट्स एनसी जेसीएम ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मूल वेतन को बढ़ाकर ₹36,000 करने का भी अनुरोध किया है। इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स का सुझाव है कि यह 2.6 से 2.86 तक फिटमेंट फैक्टर हो सकता है। अगर ये सिफारिशें एक्सेप्ट हो जाती हैं तो सरकारी कर्मचारियों को 25-30% तक वेतन वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कई अन्य फैक्टर्स पर भी चर्चा हो सकती है। इसमें पे स्केल मर्जर और DA/DR आदि भी शामिल है।
इन फैक्टर्स को बेसिक सैलरी में जोड़ने के लिए सुझाव
स्टाफ साइड कमेटी ने सरकार से यह भी मांग की है कि महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत (DR) को बेसिक सैलरी में जोड़ा जाए, ताकि कर्मचारियों की नेट टेक-होम सैलरी बढ़ सके और महंगाई का असर कम हो।
8वें वेतन आयोग को इस दिन से लागू करने की मांग
8वें वेतन आयोग को 1 जनवरी 2026 तक लागू करने की भी मांग की गई है। अगर देरी होती है, तो अनुरोध है कि कर्मचारियों को बकाया भुगतान किया जाए जैसा कि 7वें वेतन आयोग को लागू करने में देरी के दौरान किया गया था।
अगर इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल जाती है, तो कई सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को काफी फायदा होगा। आज होने वाली बैठक का बहुत अहम है क्योंकि इसमें भारत भर में कई लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाले अहम निर्णय लिए जा सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
