नयी दिल्ली। हर महीने रिचार्ज के झंझट से बचने का सही तरीका है कि आप लंबी अवधि वाला प्लान ले लें। मगर ज्यादा लंबी अवधि के प्लान में एक नुकसान भी हो सकता है। दरअसल टेलीकॉम कंपनियां समय-समय नये-नये ऑफर लाती रहती हैं। ऐसे में अगर आपने पहले से पूरे साल का रिचार्ज करा रखा है तो आप ऐसे किसी भी ऑफर का फायदा नहीं उठा सकेंगे। ऐसे ऑफर का लाभ भी मिल जाए और हर महीने रिचार्ज के झंझट से भी बच जाएं, इसके लिए आप 84 दिन वाला प्लान रिचार्ज कराएं। इससे आपकी जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा। जहां तक तीनों प्राइवेट कंपनियों, रिलायंस जियो, एयरटेल और वीआई (वोडाफोन आइडिया) का सवाल है तो इनमें 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान जियो का है।
जियो करा सकता है बचत
84 दिन वाला सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान रिलायंस जियो के पास है, जो कि भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी भी है। जियो का 84 दिन वाला प्रीपेड प्लान केवल 329 रु में मिल रहा है, जबकि एयरटेल और वीआई दोनों के इतनी ही वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत 379 रु है। मगर ये तीनों ही कंपनियों के प्लान सीमित डेटा बेनेफिट के साथ आते हैं। आइए जानते हैं तीनों कंपनियों के 84 दिन वाले प्लान्स की डिटेल।
जियो का 329 रु वाला प्लान
जियो के 329 रु वाले प्रीपेड प्लान में आपको 84 दिन के लिए कुल 6 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 दिन के लिए कुल 1000 एसएमएस भी मिलेंगे। आपको इस प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। डेटा लिमिट पूरी होने पर आप 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं।
एयरटेल का 84 दिन वाला प्लान
एयरटेल के 379 रु वाले प्रीपेड प्लान में भी आपको 84 दिन के लिए कुल 6 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 दिन के लिए कुल 900 एसएमएस मिलेंगे। मगर इस प्लान में कई अन्य बेनेफिट हैं। इनमें अमेजन प्राइम के मोबाइल एडिशन का 30 दिनों का सब्सक्रिप्शन, एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम, फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक फ्री, फ्री ऑनलाइन कोर्स, जिसकी वैलिडिटी 1 साल होगी और फास्टैग पर 100 रु का कैशबैक शामिल हैं।
वीआई का 379 रु वाला प्लान
वीआई के 379 रु वाले प्रीपेड प्लान में भी आपको 84 दिन के लिए कुल 6 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 दिन के लिए कुल 1000 एसएमएस मिलेंगे। इस प्लान में कई अन्य बेनेफिट शामिल हैं। आपको वीआई मूवीज और टीवी बेसिक का एक्सेस मिलेगा, जिससे आप ऐप पर लाइव टीवी, न्यूज और मूवीज का आनंद ले सकते हैं।
जियो का 555 रु वाला प्लान
जियो के 555 रु वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी भी 84 दिनों की ही है। आपको इस प्लान में 84 दिन तक रोज 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। साथ ही सभी नेटवर्कों पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 84 दिन तक रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। आपको इस प्लान में जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। डेटा लिमिट पूरी होने पर आप 64 केबीपीएस की स्पीड पर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
