आईआईएफएल सिक्योर्ड एनसीडी को सब्सक्राइब करने के 8 कारण
IIFL NCD

एनसीडी असल में क्या हैं, इसको संक्षेप में समझने के साथ शुरू करते हैं। नॉन-कंवर्टिबल डिबेंचर डेब्ट इंस्ट्रूमेंट हैं जो पारंपरिक डेब्ट इंस्ट्रूमेंट्स से एक अच्छा विकल्प प्रदान करते हैं और आपके डेब्ट पोर्टफोलियो और निश्चित रूप से आपके ओवरऑल पोर्टफोलियो का हिस्सा बन सकते हैं। अक्सर एनसीडी को थोड़ा उपेक्षित किया जाता है क्योंकि निवेशक केवल पारंपरिक डिपॉजिट से चिपके रहते हैं। लेकिन एनसीडी को समझना असल में सरल और आसान है। आइए इसकी गहराई से जानकारी लेते हैं।

एनसीडी पारंपरिक डेब्ट इंस्ट्रूमेंट की तुलना में थोड़ी बेहतर ब्याज दरों सहित कई फायदों के साथ आते हैं।
इनमें से कई एनसीडी जो हाल ही में सामने आए हैं, सिक्योर्ड हैं और अच्छी रेटिंग वाले भी हैं। इसके अलावा आप इन एनसीडी को एक्सचेंजों पर बेच सकते हैं, यानी ये लिक्विड होते हैं। हालाँकि, इन इंस्ट्रूमेंट्स से बहुत ज्यादा लिक्विडिटी की अपेक्षा न करें, लेकिन, ये कभी भी उचित लिक्विडिटी प्रदान कर सकते हैं। इसका मतलब है कि एनसीडी थोड़ी बेहतर ब्याज दरों, सुरक्षा और लिक्विडिटी के साथ आते हैं।

इसके अलावा, कोई टीडीएस नहीं है, जिसका मतलब है कि यदि आप आयकर का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी नहीं हैं, तो आपको फॉर्म 15जी या 15एच जमा करने की आवश्यकता नहीं है। बैंक डिपॉजिट पर, तब एक टीडीएस काटा जाता है, जब ब्याज राशि किसी वित्तीय वर्ष में 10,000 रुपये से अधिक है और यदि आपने फॉर्म 15जी या फॉर्म 15एच जमा नहीं किया है। इसका मतलब यह नहीं है कि एनसीडी से मिलने वाला ब्याज आयकर से मुक्त है। आयकर रिटर्न दाखिल करते समय वित्तीय वर्ष में अर्जित ब्याज को आयकर उद्देश्यों के लिए पेश किया जाना चाहिए।

आईआईएफएल सिक्योर्ड एनसीडी को सब्सक्राइब करने के 8 कारण
9% तक की ब्याज दरों पर लॉकिंग करना समझ में आता है, क्योंकि ब्याज दरें पीक लेवल या उसके आसपास हैं।
यदि ब्याज दरें यहां से गिरती हैं, तो निवेशकों को अगले 2 से 5 वर्षों के लिए आईआईएफएल-सुरक्षित एनसीडी पर 8.5% से 9% की ब्याज दर मिल रही है, जो कि अवधि पर निर्भर करता है (नीचे दी गई तालिका देखें)।
चूंकि इन पर कोई टीडीएस नहीं है, अगर आप टैक्स का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी नहीं हैं, तो फॉर्म 15जी और 15एच जमा करने की कोई जरूरत नहीं है।
सुरक्षित आईआईएफएल एनसीडी को एक्सचेंजों पर लिस्ट किया जाएगा। तो, संक्षेप में कहें, आपके पास लिक्विडिटी है, जिसका मतलब है कि आप जरूरत पड़ने पर इन्हें बेच सकते हैं।
सरकारी बैंकों और बड़े प्राइवेट बैंकों की एफडी रेगुलर डिपॉजिट के लिए 7.5% तक की ब्याज दर प्रदान करती है। इसका मतलब है कि आपके पास आपकी अवधि के आधार पर 1.5% अतिरिक्त कमाई करने का अवसर है।
चूंकि एनसीडी सिक्योर्ड हैं, वे कंपनी की एसेट्स द्वारा समर्थित हैं, जिससे वे सुरक्षित हैं।
क्रिसिल रेटिंग द्वारा क्रिसिल एए/स्टेबल और आईसीआरए द्वारा एए/स्टेबल रेटिंग को वित्तीय दायित्वों की समय पर सर्विस के संबंध में उच्च स्तर की सुरक्षा माना जाता है।
ठोस नेटवर्क और मजबूत बैलेंस शीट, एनसीडी को सुरक्षित और इसलिए आकर्षक बनाते हैं। (डिटेल नीचे पढ़ें)।

प्रत्येक सिक्योर्ड आईआईएफएल एनसीडी के लिए विशिष्ट शर्तें
इश्यू 6 जनवरी 2023 को खुलेगा
इश्यू 18 जनवरी 2023 को बंद होगा
बेस इश्यू साइज 100 करोड़ रुपये
ग्रीन शू* 900 करोड़ रुपये
कुल इश्यू साइज 1,000 करोड़ रुपये
रेटिंग क्रिसिल एए/स्टेबल और आईसीआरए एए/स्टेबल

* ओवर-सब्सक्रिप्शन बनाए रखने का विकल्प

Series I II IIIIV V VI VII
Tenure (months) 24 24 36 36 60 60 60
Interest Frequency Annual Cumulative Annual Cumulative MonthlyAnnual Cumulative
Nature of Indebtedness Secured Secured Secured Secured Secured Secured Secured
Coupon (p.a) 8.50% - 8.75% - 8.65% 9.00% -
Yield (p.a) 8.49% 8.50% 8.74% 8.75% 9.00% 8.99% 9.00%
Face Value Rs 1,000 Rs 1,000 Rs 1,000 Rs 1,000 Rs 1,000 Rs 1,000 Rs 1,000
Redemption Value Rs 1,000 Rs 1,177.50 Rs 1,000 Rs 1,286.45 Rs 1,000 Rs 1,000 Rs 1,539

आईआईएफएल फाइनेंस देश में एक टॉप एनबीएफसी बनी हुई है
आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड ("आईआईएफएल" या "कंपनी") आरबीआई के साथ रजिस्टर्ड एक व्यवस्थित रूप से महत्वपूर्ण नॉन-डिपॉजिट स्वीकार करने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी ("एनबीएफसी-एनडी-एसआई") है, जो विविध ग्राहक आधार की क्रेडिट आवश्यकताओं को अपने उत्पादों के माध्यम से पूरा करती है।
आईआईएफएल की पेशकशों में होम लोन, गोल्ड लोन, प्रॉपर्टी पर लोन सहित बिजनेस लोन और मध्यम और लघु उद्यम फाइनेंसिंग, माइक्रो फाइनेंस, कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट फाइनेंस और कैपिटल मार्केट फाइनेंस शामिल हैं। ये रिटेल और कॉर्पोरेट ग्राहकों दोनों को सारी सर्विसेज देती है।

ठोस नेटवर्क
30 सितंबर, 2022 तक, कंपनी के पास देश भर में फैली 3,766 शाखाओं का एक व्यापक नेटवर्क है और 30 सितंबर, 2022 तक कंपनी के पास 32,452 कर्मचारियों की एक मजबूत वर्कफोर्स है।

मजबूत ग्रोथ
30 सितंबर, 2022 और 30 जून, 2022 तक, एसेट अंडर मैनेजमेंट क्रमशः 55,302 करोड़ रुपये और 52,761 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने संचालन के वर्षों में एनपीए के लगातार निम्न स्तर को बनाए रखा है और 30 सितंबर, 2022 तक कंसोलिडेटेड लोन बुक्स के प्रतिशत के रूप में 2.42% के जीएनपीए और 1.22% के एनएनपीए के साथ अच्छी एसेट क्वालिटी बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखा है। इसके अलावा 30 सितंबर, 2022 तक, कंपनी की कंसोलिडेटेड लोन बुक्स का 85.03% पर्याप्त कोलेट्रल्स के साथ सुरक्षित है जो जोखिमों को कम करने में मदद करता है।

आवेदन करने के लिए क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+