केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने झटका दिया है। अगर आप भी महंगाई भत्ता और यात्रा भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।
नई दिल्ली, 26 अप्रैल। केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने झटका दिया है। अगर आप भी महंगाई भत्ता और यात्रा भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपको इसके लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। महामारी में सरकार ने टीए और डीए में इजाफे करने के फैसले को अभी टाल दिया है। फिलहाल सभी कर्मचारियों को पुरानी दरों के हिसाब से महंगाई भत्ता दिया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता एक जुलाई 2021 तक नहीं बढ़ाया जाएगा।

कर्मचारियों और पेंशनर्स को फिलहाल मिलता 17% का महंगाई भत्ता
कुछ दिन पहले वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बारे में जानकारी दी थी कि सभी केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जुलाई 2021 तक बढ़ा दिया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने मार्च में संसद में बताया था कि केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का फायदा मिलेगा और जुलाई में बची हुई किस्तें दी जाएंगी। लेकिन अब रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने फिलहाल किसी भी बढ़ोत्तरी से साफ इनकार कर दिया है। इस समय केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को 17 फीसदी का महंगाई भत्ता मिल रहा है, जिसे एक जुलाई 2021 से बढ़ाकर 28 फीसदी किए जाने की बात चल रही थी। महंगाई भत्ता का कैलकुलेशन बेसिक सैलरी के आधार पर किया जाता है।
35 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को होगा फायदा
ट्रैवल अलाउंस भी डियरनेस अलाउंस के साथ-साथ बढ़ता है। ऐसे में डीए बढ़ने पर टीए भी बढ़ जाएगा। डीए और टीए बढ़ने के कारण केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अलाउंस का हिस्सा बढ़ जाएगा और उनकी नेट सीटीसी बढ़ जाएगी। अगर सरकार डीए में बढ़ोतरी करेगी तो यह बढ़ोतरी चार फीसदी के आसपास हो सकती है। हालांकि 2019 में यह बढ़कर 21 फीसदी हो गया था। लेकिन कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने बढ़ोतरी को जून 2021 तक फ्रीज कर दिया है। 4 फीसदी बढ़ोतरी का लाभ करीब 35 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के अलावा सभी राज्य के कर्मचारियों तथा पेंशनर्स को मिलेगा। सूत्रों का कहना है कि जनवरी 2020 से डीए फ्रीज है। ऐसे में इस बढ़ोतरी का लाभ जुलाई 2021 की सैलरी में मिलने की उम्मीद थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications