नयी दिल्ली। केरल के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल उनके वेतन में की गई कटौती का पैसा उन्हें वापस मिल सकता है। कई संस्थान वेतन में की गई कटौती का पैसा वापस लौटाने को तैयार होते जा रहे हैं। असल में अगले साल राज्य में चुनाव हैं, इसी के मद्देनजर राज्य सरकार इस मांग को पूरा कर सकती है। राज्य सरकार द्वारा वेतन में कटौती का पैसा लौटाना कर्मचारियों के लिए राहत की बात होगी। आइए जानते हैं कि ये केरल के कर्मचारियों को कितना और तरह ये पैसा दिया जाएगा।
इस तरह वापस मिलेगा पैसा
कलिंगा टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार ये बकाया पैसा राज्य के सरकारी कर्मचारियों को पीएफ राशि के रूप में भी दिया जा सकता है। वित्त मंत्रालय के दफ्तर के अनुसार इस मामले में एक साफ फैसला लिया जाना अभी बाकी है। इस फैसले से चुनावी माहौल के लिहाज से केरल सरकार कर्मचारियों को बड़ी राहत दे सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केरल सरकार ने अप्रैल से अगस्त तक कुल 5 महीनों की अवधि में कर्मचारियों की सैलेरी में हर महीने 6 दिन का वेतन काटने का फैसला लिया था। इस तरह कुल 5 महीनों में राज्य सरकार के कर्मचारियों की कुल 30 दिन यानी 1 महीने की सैलेरी कटनी थी। अब ये एक महीने की पूरी सैलेरी पीएफ के रूप में लौटाई जा सकती है।
लाखों कर्मचारियों को मिलेगी राहत
केरल सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। केरल सरकार ने कोरोना संकट के मद्देनजर अपने कर्मचारियों की सैलेरी में कटौती का कड़ा फैसला लिया था। राज्य सरकार ने सभी कर्मचारियों, जिनमें सभी डिपार्टमेंट, उद्यम, पीएसयू, विश्वविद्यालय और स्कूलों में काम करने वाले लोग शामिल हैं, की सैलेरी में कटौती की थी। उधर तेलंगाना सरकार ने राज्य भर में सरकारी टीचिंग हॉस्पिटल्स में टीचरों की सैलेरी बढ़ाने का आदेश पास किया है। ये मांग राज्य में साढ़े 4 साल से उठाई जा रही थी। राज्य सरकार ने ये फैसला ऐसे समय पर लिया है जब डॉक्टरों ने हड़ताल का आह्वान किया।
कई राज्यों ने घटाई सैलेरी
कोरोना संकट को देखते हुए कई राज्यों ने अपने कर्मचारियों की सैलेरी घटाई है। इसका ताजा उदाहरण राजस्थान का है। राजस्थान सरकार ने राज्य के सभी कर्मचारियों की मासिक सैलेरी में से 7 दिनों का वेतन काटने का फैसल लिया। वहीं तेलंगाना में हजारों फैकल्टी सदस्यों की सैलेरी में 24 फीसदी से 44 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications