नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने सातवें वेतन आयोग की एक बड़ी सिफारिश को अब स्वीकार कर लिया है। इस नई व्यवस्था के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को रात में ड्यूटी यानी नाइट ड्यूटी करने पर अलग से अलाउंस दिया जाएगा। अभी तक यह ग्रेड पे के आधार पर दिया जा रहा था। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग यानी कार्मिक विभाग ने इसे लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था 1 जुलाई से लागू मानी जाएगी। अब तक कर्मचारियों को विशेष ग्रेड पे के आधार पर नाइट ड्यूटी अलाउंस मिल रहा था। नई व्यवस्था के मुताबिक नाइट अलाउंस देने से कर्मचारियों को फायदा होगा और सैलरी बढ़ जाएगी।
यह भी पढ़ें : राहत : ये हैं Post Office की Bank से ज्यादा ब्याज देने वाली स्कीमें, उठाएं फायदा
कैसे तय किया जाएगा नाइट अलाउंस
नाइट ड्यूटी के दौरान हर घंटे के लिए 10 मिनट का वेटेज दिया जाएगा। सरकार के मुताबिक रात 10 से सुबह 6 बजे तक की गई ड्यूटी को नाइट ड्यूटी माना जाता है। नाइट ड्यूटी अलाउंस के लिए बेसिक पे की सीलिंग 43,600 रुपये प्रति महीने के आधार पर तय की गई है।
ये है गणना का फॉर्म्यूला
नाइट अलाउंस का भुगतान घंटे के आधार पर होगा, जो बेसिक पे और महंगाई भत्ते के कुल योग को 200 से भाग करने के बराबर होगा। बेसिक पे और महंगाई भत्ते का कैल्कुलेशन सातवें वेतन आयोग के आधार पर किया जाएगा। सभी मंत्रालयों और विभागों के कर्मचारियों पर यही फॉर्म्यूला लागू होगा।
अब मिलेगी ज्यादा सैलरी
सातवें वेतन आयोग को अभी भी देश में पूरी तरह से पालन नहीं हो पाया है। यही कारण है कि सरकार धीरे धीरे इस मामले पर फैसले करती जा रही है। जैसे ही कोई नया फैसला होता है, कर्मचारियों को उसका तुरंत फायदा दिया जाता है। ऐसा ही फैसला नाइट अलाउंस को लेकर हुआ है। इसके बाद अब नाइट ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों की पे बढ़ जाएगी। अगस्त से इन कर्मचारियों को बढ़ी हुई पे मिलेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications