नयी दिल्ली, अप्रैल 12: केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (डीए) का काफी समय से इंतजार है। ये डीए जनवरी 2021 से बकाया है। अब उम्मीद की जा रही है कि जनवरी से जून तक की अवधि के लिए डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी हो सकती है। इससे कर्मचारियों की सैलेरी में बढ़ोतरी होगी। इस बात का जिक्र ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (एआईसीपीआई) डेटा रिलीज में किया गया है। लेकिन कर्मचारियों को डबल फायदा हो सकता है। क्योंकि केंद्र सरकार 1 जुलाई से डीए बहाल कर सकती है। इस बात की जानकारी हाल ही में वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी दी थी। सरकार ने पहले ही डीए में बढ़ोतरी पर रोक लगा दी थी।
रिटायर्ड लोगों को भी फायदा
ये केंद्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए भी अच्छी खबर होगी, क्योंकि उन्हें भी 1 जुलाई से महंगाई भत्ते के साथ साथ महंगाई राहत (डीआर) का लाभ भी मिलने लगेगा। ऐसे में यह लगभग केंद्र सरकार के 52 लाख कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर होगी। अब जानते हैं कि कितना डीए बढ़ेगा।
मिलने लगेगा 28 फीसदी डीए
केंद्र सरकार के कर्मचारियों इस समय 17 प्रतिशत डीए मिल रहा है। मगर डीए में बढ़ोतरी के बाद केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए 17 फीसदी से बढ़ कर 28 फीसदी हो जाएगा। उनके डीए में 17 फीसदी के अलावा 3 फीसदी + 4 फीसदी + 4 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इसमें जनवरी से जून 2020 के लिए घोषित 3 प्रतिशत डीए, जुलाई से दिसंबर 2020 के लिए 4 प्रतिशत डीए और जनवरी से जून 2021 तक 4 प्रतिशत डीए बढ़ने की उम्मीद है।
महंगाई भत्ते की रुकी हुई किस्तें मिलेंगी
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन का निर्धारण करने के लिए फिटमेंट फैक्टर (जो 2.57 है), की गुणा मूल वेतन से करके उसमें डीए को जोड़ा जाता है। जब डीए 17 से 28 प्रतिशत तक बढ़ेगा तो केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन में भी बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा उन्हें रुके हुए डीए की भी तीन किस्तें दी जाएंगी।
पेंशनभोगियों को भी फायदा
केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों की तरह, पेंशनभोगियों को भी डीआर बहाली का लाभ मिलेगा, क्योंकि उनकी पेंशन उसी तरह से बढ़ेगी जिस तरह से केंद्रीय सरकार के कर्मचारियों का वेतन बढ़ेगा। डीए की घोषणा के बाद उनका डीआर बढ़ेगा और उस स्थिति में उनकी मासिक पेंशन भी बढ़ेगी। उन्हें भी डीआर की रुकी हुई तीन किस्तों का भुगतान किया जाएगा।
क्यों रुका था डीए
सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कर्मचारियों के डीए पर रोक लगा दी थी। सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी राहत देते हुए बहुत ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को डीए की तीन लंबित किस्तों का भुगतान 1 जुलाई 2021 से डीए की संशोधित दरों के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 1 जुलाई से पूर्ण डीए का लाभ मिलेगा। पिछले महीने वित्त मंत्रालय ने कहा था कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की तीन किस्तें (1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021) कोरोना महामारी के मद्देनजर रोकी गयी थीं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications