नई दिल्ली, अक्टूबर 2। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 7 कंपनियों की मार्केट कैप में बीते सप्ताह गिरावट दर्ज हुई है। आंकड़ों के हिसाब से अगर देखा जाए तो इन 7 कंपनियों की कुल मिलाकर मार्केट कैप करीब 1,16,053.13 करोड़ रुपये कम हो गई है। इन 7 कंपनियों में से सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कराया है। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स में 672 अंक (1.15 फीसदी) की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
जानिए रिलायंस ने कितना नुकसान कराया
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर ने बीते हफ्ते निवेशकों को सबसे ज्यादा नुकसान कराया है। रिलायंस की मार्केट कैप बीते हफ्ते 41,706.05 करोड़ रुपये कम होकर 16,08,601.05 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके बाद एसबीआईकी मार्केट कैप 17,313.74 करोड़ रुपये कम होकर 4,73,941.51 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 13,806.39 करोड़ रुपये कम होकर 6,01,156.60 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 13,423.6 करोड़ रुपये कम होक 7,92,270.97 करोड़ रुपये बची है। वहीं एचडीएफसी की मार्केट कैप 10,830.97 करोड़ रुपये कम होकर 4,16,077.03 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 10,240.83 करोड़ रुपये कम होकर 4,44,236.73 करोड़ रुपये बची। इसी दौरान भारती एयरटेल की मार्केट कैप 8,731.55 करोड़ रुपये कम होकर 4,44,919.45 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
हालांकि इन 3 कंपनियों ने कराई कमाई
वहीं तीन कंपनियों ने कमाई भी कराई है। इसमें नंबर एक पर रही है इनफोसिस। इनफोसिस की मार्केट कैप 20,144.57 करोड़ रुपये बढ़कर 5,94,608.11 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा टीसीएस की मार्केट कैप 7,976.74 करोड़ रुपये बढ़कर 10,99,398.58 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 4,123.53 करोड़ रुपये बढ़कर 6,33,649.52 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस इंडस्ट्रीज 16,08,601.05 करोड़ रुपये
- टीसीएसकी 10,99,398.58 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 7,92,270.97 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 6,33,649.52 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,01,156.60 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 5,94,608.11 करोड़ रुपये
- एसबीआईकी 4,73,941.51 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 4,44,919.45 करोड़ रुपये
- बजाज फाइनेंस 4,44,236.73 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,16,077.03 करोड़ रुपये


Click it and Unblock the Notifications