नयी दिल्ली। शेयर बाजार पर रोजाना हजारों-लाखों करोड़ रु का कारोबोर होता है। ऐसे में एक जरा सी गलती बहुत बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। फिर चाहे वे गलती सॉफ्टवेयर की हो या फिर हार्डवेयर की। ऐसा ही एक मामला जापान के शेयर से सामने आया है जहां एक छोटे से हार्डवेयर के टुकड़े की वजह से 6 लाख करोड़ डॉलर (1 लाख करोड़ = 1 ट्रिलियन) का कारोबार बंद करना पड़ गया। ये मामला टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज का है, जहां ट्रेडिंग सिस्टम में एक हार्डवेयर डेटा उपकरण में आई गड़बड़ी के चलते वहां पूरे दिन के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी। टोक्यो में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इक्विटी बाजार है। बीते गुरुवार को वहां सुबह 7:04 बजे ये समस्या आई। इस दिक्कत के आगे एक्सचेंज के अधिकारी भी कुछ नहीं कर पाए।
21 सालों में सबसे बड़ी गड़बड़
टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में 1999 में फुल इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सिस्टम आ गया था। उसके बाद से ये एक्सचेंज में आई लंबी दिक्कत है। इस गड़बड़ के लिए एक्सचेंज को निवेशकों और अथॉरिटीज की तरफ से आलोचना का भी सामना करना पड़ा। वित्त मंत्री तारो एसो ने इस मौके पर कहा कि एक्सचेंज बाजार इन्फ्रास्ट्रक्चर का एक अहम हिस्सा हैं और व्यापार करने से रोक दिया जाए ये स्वीकार नहीं है। आप मशीनों के साथ काम कर रहे हैं, इसलिए यह हमेशा संभव है कि उनमें गड़बड़ आए। लेकिन इंफ्राट्रक्चर ऐसी गड़बड़ियों को ही ध्यान में रख कर तैयार किया जाना चाहिए।
क्या आई खराबी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टोक्यो एक्सचेंज के इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग सिस्टम का नाम ऐरोहेड है। इसे साल 2010 में लॉन्च किया गया था। एक्सचेंज का कहना है कि ट्रेडिंग के इस सिस्टम में 350 सर्वर्स की प्रोसेस में कुछ खराबी आई। हालांकि पहले 10 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ। बीते गुरुवार को नबंर वन शेयर डिस्क हार्डवेयर डिवाइस में खराबी के चलते ही बड़ी दिक्कत सामने आई। बताया गया है कि मेमोरी एरर की गड़बड़ी सामने आई है। असल में नंबर 1 डिवाइस में खराबी आने पर डिवाइस नंबर 2 ने भी काम करना बंद कर दिया।
2012 में आई थी गड़बड़
एरोहेड पर स्विच करने के बाद 2012 में एक्सचेंज सीमित दिक्कतों को हल कर लिया था। बहुत से लोगों ने उम्मीज जताई कि एक्सचेंज इस बार भी इस समस्या से निपट लेगा। सिक्योरिटीज फर्म्स को मिले ऑर्डर का डेटा बिना कैंसिल किए हुए ही खो जाने की संभावना है। बता दें कि बाद में शाम को एक ब्रीफिंग के बाद अधिकारियों ने एक्सचेंज के शुक्रवार से फिर से खुलने की जानकारी दी।
More From GoodReturns

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?



Click it and Unblock the Notifications
