नई दिल्ली, जुलाई 11। मुम्बई शेयर बाजार के सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में बीते हफ्ते करीब 92,147.28 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई है। सबसे अधिक घाटा टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस ने कराया है। बीते हफ्ते बीएसई का सेंसेक्स 98.48 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
जानिए कितना घटा 6 कंपनियों का मार्केट कैप
बीते हफ्ते टीसीएस का मार्केट कैप 43,574.83 करोड़ रुपये कम होकर 11,86,563.20 करोड़ रुपये रह गया है। इसके अलावा रिलायंस की मार्केट कैप 35,500.88 करोड़ रुपये घटकर 13,14,293.35 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 9,139.9 करोड़ रुपये घटकर 5,75,555.28 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 1,981.5 करोड़ रुपये घटकर 6,65,930.24 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 1,102.33 करोड़ रुपये कम होकर 4,42,302.42 करोड़ रुपये रह गई। अंत में एसबीआई की मार्केट कैप 847.84 करोड़ रुपये कम होकर 3,78,046.54 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।

इन 4 कंपनियों की बढ़ी मार्केट कैप
वहीं एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 11,689.01 करोड़ रुपये बढ़कर 8,30,002.67 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस की मार्केट कैप 8,332.62 करोड़ रुपये बढ़कर 3,70,380.58 करोड़ रुपये हो गई है। एचडीएफसी की मार्केट कैप 3,909.44 करोड़ रुपये बढ़कर 4,50,850.54 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक की मार्केट कैप 763.21 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 3,41,000.47 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है।
अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
मार्केट कैप के लिहाज से अब सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस सबसे ऊपर है। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इनफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का नंबर है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
