
6 ROBs will be made in 5 cities of Uttarakhand : केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड को देहरादून सहित 5 शहरों को 6 रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने की मंजूरी दे दी है। सेतु बंधन योजना के तहत केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) योजना से इसके लिए 193.92 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए गए हैं। इससे इन शहरों में ट्रैफिक जाम की दिक्कत से छुटकारा मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 6 आरओबी के प्रस्ताव को केंद्र ने मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।
प्रदेश के पांच शहरों में रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम, दुर्घटनाएं और अन्य दिक्कतों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार की ओर से रेलवे ओवर ब्रिज का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया था। अब केंद्र की ओर से सेतु बंधन योजना के तहत इसे मंजूरी दे दी गई है। आरओबी से शहरी यातायात सुचारू होगा और आवागमन में समय की बचत के साथ ही आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगेगी। छह में से चार आरओबी स्टेट हाईवे, जबकि दो शहरी सड़कों पर बनाए जाएंगे।
जानिए कहां बनेंगे आरओबी

देहरादून में धर्मपुर से माता मंदिर मार्ग पर 150 मीटर लंबे आरओबी का निर्माण 15.82 करोड़ रुपये की लागत से होगा।
रुद्रपुर में स्टेट हाईवे संख्या पांच के किमी 15 पर 55.38 करोड़ की लागत से 120 मीटर लंबा आरओबी बनाया जाएगा।
रुद्रपुर में स्टेट हाईवे पर ही किमी 18 पर 45.01 करोड़ रुपये की लागत से 90 मीटर लंबा आरओबी बनाया जाएगा।
हल्द्वानी में इंद्रानगर, सन्नी बजार मंडी गेट पर 34.69 करोड़ रुपये की लागत से 60 मीटर लंबे आरओबी का निर्माण होगा।
रुड़की के पास रुड़की-लक्सर-बालावाली राज्य मार्ग 26 पर किमी 16 पर 22 करोड़ से 70 मीटर लंबा आरओबी बनेगा।
हरिद्वार में ज्वालापुर-सराय-आकढ़-बहादरपुर-धनपुरा मार्ग के किमी चार पर 21 करोड़ से 70 मीटर लंसा आरओबी बनेगा।
प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु ने इस पर और जानकारी देते हुए बताया है कि सेतु बंधन कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड शासन की ओर से एक लाख से अधिक ट्रेन व्हीकल यूनिट (टीवीयू) वाले रेलवे क्रॉसिंग का चिन्हीकरण कर प्रस्ताव केंद्र को भेजा गया था। इसे केंद्र की ओर से मंजूर कर लिया गया है। इस योजना में भूमि हस्तांरण, यूटिलिटी शिफ्टिंग एवं वन भूमि हस्तांतरण की धनराशि राज्य सरकार की ओर से वहन की जाएगी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications