Nifty Stocks in Special Trading Session: आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज स्टॉक मार्केट के द्वारा डिजास्टर रिकवरी पर लाइव ट्रेडिंग के दो सेशन ऑर्गेनाइज किए गए। इस दौरान निफ्टी 50 के इंट्राडे शेयर्स ने अपने एक साल के हाई लेवल को टच किया है। गौरतलब है कि इस स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के दौरान इन शेयर्स में जबरदस्त तेजी और उछाल देखने को मिला है।
इनमें 2 शेयर्स टाटा के हैं। वहीं अगर बात करें निफ्टी 50 और बीएसई सेंसेक्स सूचकांक की तो इनमें अच्छी खासी बढ़त देखने को मिली है। ये दोनों सूचकांक बाजार बंद होने तक रिकॉर्ड उंचाई पर थे।

जानकारी के लिए बताते चले कि आज पहली बार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर डिजास्टर रिकवरी के लिए स्पेशल ट्रेडिंग सेशन चलाया गया। इसका उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए शेयर मार्केट को तैयार करना है। ताकि अगर आगे कोई इमरजेंसी या फिर डिजास्टर जैसी सिचुएशन आती है तो शेयर बाजार की ट्रेडिंग पर कोई असर न पड़े।
इस बार स्पेशल ट्रेडिंग सेशन किस लिए हुआ है ताकि कभी भी शेयर मार्केट पर साइबर हमला होता है या इसके सर्वर क्रैश होते हैं तो इसका असर ट्रेडिंग पर ना रहे। इस डिजास्टर रिकवरी पर हुए लाइफ ट्रेडिंग सेशन का लक्ष्य ऐसी किसी भी विपरीत परिस्थिति में ट्रेडिंग को जारी रखकर डाटा सुरक्षित करना है।
इस दौरान आज 6 इंट्रा डे स्टॉक्स ने अपने ट्रेडर्स को जबर्दस्त फायदा दिया है। इस आर्टिकल में हम आपको इन शेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
स्पेशल ट्रेडिंग सेशन के दौरान रिकार्ड हाई पर पहुंचे यह शेयर
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आज निफ्टी 50 के 6 शेयर्स ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है। इनमें से चार शेर तो अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचे। वहीं भारत की सबसे बड़ी कंग्लोमेरेट कंपनी टाटा ग्रुप के दो शेयर्स में से एक में 13 साल की रिकॉर्ड ऊंचाई दर्ज की गई और दूसरे शेयर अपना ऑल टाइम हाई लेवल टच किया।
टाटा के इन स्टॉक में दिखा उछाल
आज के स्पेशल ट्रेडिंग शेशन के दौरान टाटा स्टील और टाटा मोटर्स के स्टॉक्स में जबरदस्त तेजी देखी को मिली। टाटा स्टील की स्टॉक ने आज अपने रिकार्ड ऊंचाई को टच किया, जबकि टाटा मोटर्स के शेयर 13 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। टाटा स्टील के शेर 3.6 परसेंट की बढ़त के साथ 155 रुपए 30 पैसे के आसपास के स्तर पर बंद हुए। अगर बात करें इंट्राडे की तो आज टाटा मोटर्स के शेयर ने 992.6 रुपए के स्तर को टच किया जो 13 साल का सबसे उच्चतम स्तर था। लेकिन मार्केट बंद होने तक इसके शेयर 989 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहे थे।
इन शेयर्स में भी दिखा जबरदस्त उछाल
टाटा के शेयर्स के अलावा अगर बात की जाए रिलायंस के इंट्राडे शेयर्स की तो किसने 3000.90 रुपए के स्तर को टच किया। इसके अलावा इस स्पेशल ट्रेडिंग शेशन के दौरान ग्रासिम के शेयर्स ने भी इंट्राडे कैटेगरी में 2268 रुपएर का लेवल टच करते हुए रिकॉर्ड बढ़त हासिल की। एसबीआई लाइफ के शेयर भी आज जबरदस्त तेजी के साथ बढ़े और 1569.94 रुपए के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गए। इसके अलावा अदानी एंटरप्राइजेज के शेर ने इंट्राडे में 1 साल के हाई लेवल को टच किया और यह 3332.5 रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
