नई दिल्ली, अप्रैल 19। जियो ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस जियोफाइबर ने मंगलवार को पोस्टपेड यूजर्स के लिए अपनी नई "एंटरटेनमेंट बोनान्ज़ा" कैटेगरी के तहत कई प्लान्स पेश करने का ऐलान किया है। नए प्लान 22 अप्रैल 2022 से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस बात की जानकारी जियो ने एक बयान में कही है। आगे जानिए सभी प्लान की डिटेल।
10000 रु के बेनेफिट फ्री में
नए पोस्टपेड प्लान यूजर्स के लिए जीरो एंट्री कॉस्ट होगी। यूजर्स जियोफाइबर पोस्टपेड कनेक्शन का विकल्प चुनते हैं तो उन्हें जीरो कॉस्ट पर इंटरनेट बॉक्स (गेटवे राउटर), सेट टॉप बॉक्स और इंस्टालेशन मिलेगा, जिसकी कीमत 10,000 रुपये है। यूजर्स 399 रुपये प्रति माह से शुरू होने वाले अनलिमिटेड हाई-स्पीड इंटरनेट का उपयोग कर सकेंगे। इसके अलावा प्रति माह केवल 100 रु या 200 रु का अतिरिक्त भुगतान करके, वे अब 14 ओटीटी ऐप्स के कलेक्शन के माध्यम से अपनी पसंद का कंटेंट प्राप्त कर सकेंगे।
14 एंटरटेनेंट ऐप्स तक एक्सेस
अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट के लिए 14 पेड एंटरटेनमेंट ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। उपयोगकर्ताओं को बड़ी स्क्रीन और छोटी स्क्रीन (कई डिवाइस शामिल) पर प्रमुख 14 मनोरंजन ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। इनमें उपयोगकर्ताओं को उनकी पसंदीदा मूवी, टीवी चैनल, ऑरिजिनल्स, समाचार, शो का एक्सेस मिलेगा। इन ऐप्स में डिज़्नी+ हॉटस्टार, जी5, सोनीलिव, वूट, सनएनएक्सी, डिस्कवरी+, होईचोई, ऑल्टबालाजी, एरोज नाउ, लायंसगेट, शेमारूमी, यूनिवर्सल+, वूटकिड्स, जियोसिनेमा शामिल हैं।
399 रु और 699 रु वाला प्लान
399 रु के प्लान में 30 एमबीपीएस की स्पीड पर केवल इंटरनेट मिलेगा। पर 100 रु प्रति माह अतिरिक्त देकर आप 6 ऐप्स और 200 रु प्रति माह देकर टोटल 14 ऐप्स का एक्सेस ले सकते हैं। 699 रु वाले प्लान में ऐप्स के बेनेफिट एक समान चार्ज पर एक जैसे हैं। बस इसमें आपको 100 एमबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलेगा।
999 रु और 1499 रु
999 रु और 1499 रु के प्लान में क्रमश: 150 एमबीपीएस और 300 एमबीपीएस की स्पीड पर डेटा मिलेगा। 999 रु के प्लान में अमेजन प्राइम और 1499 रु के प्लान में अमेजन प्राइम के साथ नेटफ्लिक्स बेसिक भी दिया जाएगा।
2499 रु और 3999 रु
2499 रु और 3999 रु के प्लान में क्रमश: 500 एमबीपीएस और 1000 एमबीपीएस (1 जीबी) की स्पीड पर डेटा मिलेगा। 2499 रु के प्लान में अमेजन प्राइम के साथ नेटफ्लिक्स स्टैंडर्ड और 3999 रु के प्लान में अमेजन प्राइम के साथ नेटफ्लिक्स प्रीमियम का एक्सेस भी दिया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
