नयी दिल्ली। भारत में किसी सब्जी के रेट 100 रु प्रति किलो पहुंच जाएं तो ये खबर अखबारों की सुर्खियां बन जाती है। पर क्या आप जानते हैं कि हमारे भारत में एक ऐसी भी सब्जी है जिसके एक किलो के रेट में आप करीब 6 ग्राम सोना खरीद सकते हैं। जी हां ये कोई अफवाह नहीं, बल्कि हकीकत है। भारत में एक ऐसा मशरूम पाया जाता है, जो दुर्लभ होने की वजह से बेहद महंगा है। ये एक सब्जी है, जो मशरूम की शक्ल में होती है। लोग इसे ढूंढने के लिए जंगलों की खाक छानते फिरते हैं। आज हम आपको बताएंगे इस महंगी सब्जी के बारे में, जिसका नाम है गुच्छी मशरूम।
कितना है गुच्छी मशरूम का रेट
आपने हिमालयन नमक या काली मिर्च जैसी कुछ चीजों के बारे में खबरें सुनी या पढ़ी होंगी जो जिनकी कीमत बहुत ज्यादा होती है। भारत अनोखे और स्वदेशी खाने की चीजों का देश है, पर इनमें से कुछ आपकी जेब खाली कर सकती हैं। इन्हीं में एक जंगली मशरूम, जिसे गुच्छी मशरूम के नाम से जाना जाता है। इस मशरूम के और भी कुछ नाम है। ये मशरूम हिमालय की तलहटी में उगता है। इस गुच्ची मशरूम की कीमत लगभग 30,000 रुपये प्रति किलो है। इतने पैसों में आप आज की डेट में करीब 6 ग्राम सोने खरीद सकते हैं।
महंगा होने के बावजूद मांग है बहुत अधिक
जंगली मशरूम को मोरेल मशरूम या मोर्चेला एस्कुलेंटा के नाम से भी जाना जाता है और इसकी महंगी कीमत के बावजूद मांग बहुत ज्यादा रहती है। इसे स्थानीय हिमालयी क्षेत्र में 'गुच्छी' कहा जाता है। ये बेशकीमती मशरूम अपने स्पंजी और छत्ते की बनावट के लिए काफी खूबसूरत हैं और खाने वाले इसका एक अनूठा स्वाद बताते हैं।
किन जगहों पर पैदा होता है ये मशरूम
इस खास मशरूम की खेती कमर्शियल तौर पर नहीं की जा सकती। इसके बजाय ये केवल बर्फबारी वाले समय के बाद कांगड़ा घाटी, जम्मू और कश्मीर, मनाली और हिमाचल प्रदेश के कुछ जंगली क्षेत्रों में उगते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस खास मशरूम का टेस्ट ले चुके हैं।
जंगलों में ढूंढते हैं लोग
इन इलाकों के ग्रामीण लोग मार्च के आसपास तक जंगली मशरूम इकट्ठा करने की प्रोसेस शुरू करते हैं जो मई के अंत तक जारी रहती है। यह ग्रामीणों के लिए मशरूम खोजने के लिए एक मुश्किल प्रोसेस होती है। ग्रामीणों को इसके लिए तेज नजर से देखना होता है। इस बात की भी संभावना होती है कि वे इन्हें देखने से चूक जाएं। ये मशरूम कभी भी एक ही स्थान पर दोबारा नहीं उगते। ये मशरूम बेहद नाजुक होते हैं और इनकी देखभाल बहुत जरूरी है। इन्हें जंगल से लाकर बाजार तक पहुंचने में महीनों लग जाते हैं।
हेल्थ के लिए फायदेमंद
गुच्छी मशरूम के कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं। कहा जाता है इनमें पोटेशियम, विटामिन और कॉपर की काफी अच्छी मात्रा होती है। साथ ही ये कई बी-विटामिनों के अलावा विटामिन डी का भी एक समृद्ध स्रोत हैं। ये कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से भी रोकते हैं।
क्या-क्या डिश होती है तैयार
आप गुच्छी मशरूम से कई व्यंजन तैयार कर सकते हैं। इनमें गुच्छी पुलाओ सबसे लोकप्रिय डिशों में से एक है। वहीं गुच्छी का मादरा और गुच्छी मुसल्लम कुछ और व्यंजन हैं, जो इस खास मशरूम से तैयार किए जाते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications