नई दिल्ली, मई 3। शेयर बाजार में हर छोटी से छोटी चीज बहुत मायने रखती है। क्या-क्या चीजें किसी शेयर को ऊपर चढ़ा सकती हैं और वो कौन से फैक्टर हैं, जिनके चलते शेयर गिर सकता है आपको सभी की जानकारी होनी चाहिए। या फिर आप ऐसी सलाह (ब्रोकिंग फर्म या किसी एक्सपर्ट की तरफ से दी गयी) पर भरोसा करें, जो तमाम फैक्टर को ध्यान में रख कर दी गयी हो। एक रिटेल यानी खुदरा निवेशक के लिए ऐसा ही एक फैक्टर है विदेशी संस्थागत निवेशकों और म्यूचुअल फंड की तरफ से किया जा रहा निवेश। रिटेल निवेशक इन दोनों कैटेगरी की तरफ से किए जा रहे निवेश पर ध्यान रखते हैं। ये जरूरी भी है। असल में विदेशी संस्थागत निवेशकों और म्यूचुअल फंड का पैसा एक्सपर्ट्स निवेश करते हैं। इसलिए उनकी एक्सपर्टाइज का फायदा लिया जा सकता है। ऐसे ही 6 शेयर हैं, जिनमें विदेशी संस्थागत निवेशकों और म्यूचुअल फंड ने दिसंबर तिमाही की तुलना में मार्च तिमाही में अपना निवेश बढ़ाया है। इतना ही नहीं ये 6 शेयर 2021 में अब तक निवेशकों का पैसा दोगुना कर चुके हैं। आइए जानते हैं इनके नाम।
बालाजी एमाइंस
बालाजी एमाइंस का शेयर 31 दिसंबर को 925.45 रु पर था। इस समय (आज करीब 2.30 बजे) ये शेयर 2607.75 रु पर है। यानी इस साल में अब तक ये शेयर निवेशकों को करीब 182 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 182 फीसदी रिटर्न का मतलब है 1 लाख रु के निवेश पर 1.82 लाख रु का अतिरिक्त फायदा।
हिंदुस्तान कॉपर
हिंदुस्तान कॉपर का शेयर 31 दिसंबर को 61.15 रु पर था। इस समय ये शेयर 155.85 रु पर है। यानी इस साल में अब तक ये शेयर निवेशकों को करीब 155 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 155 फीसदी रिटर्न से निवेशकों का पैसा ढाई गुने से अधिक हो चुका होगा।
आईआईएफएल फाइनेंस
आईआईएफएल फाइनेंस का शेयर 31 दिसंबर को 113.75 रु पर था। इस समय ये शेयर 254.30 रु पर है। यानी इस साल में अब तक ये शेयर निवेशकों को करीब 123.5 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 9,633.92 करोड़ रु है।
एचईजी
एचईजी का शेयर 31 दिसंबर को 924.65 रु पर था। इस समय ये शेयर 2308.55 रु पर है। यानी इस साल में अब तक ये शेयर निवेशकों को करीब 150 फीसदी रिटर्न दे चुका है। 150 फीसदी रिटर्न का मतलब है 1 लाख रु के निवेश पर 1.50 लाख रु का सीधा फायदा।
ग्रेफाइट इंडिया
ग्रेफाइट इंडिया का शेयर 31 दिसंबर को 303.50 रु पर था। इस समय ये शेयर 739.05 रु पर है। यानी इस साल में अब तक ये शेयर निवेशकों को करीब 143.5 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ग्रेफाइट इंडिया की मार्केट कैपिटल इस समय 14,391 करोड़ रु है।
पॉली मेडिक्योर
पॉली मेडिक्योर का शेयर 31 दिसंबर को 507.3 रु पर था। इस समय ये शेयर 997.05 रु पर है। यानी इस साल में अब तक ये शेयर निवेशकों को करीब 96.5 फीसदी रिटर्न दे चुका है। इस कंपनी की मार्केट कैपिटल इस समय 9,560 करोड़ रुपये है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications