GST Council Meeting: 9 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक हुई। इस बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि नमकीन पर जीएसटी रेट संभावित रूप से कम हो गई है और कैंसर की दवाओं पर जीएसटी घटाया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि कैंसर की दवा पर जीएसटी दर घटाया है और नमकीन पर जीएसटी 18 से घटाकर 12 फीसदी किया गया है। इस बैठक में हेल्थ इश्योरेंस प्रीमियम, कैंसर की दवा और नमकीन पर ब्याज दरों में छूट सहित कई अहम ऐलान किए गए। आइए आपको इनक बारे में भी बताते हैं।

कैंसर की दवाओं पर जीएसटी हुआ कम
इस जीएसटी बैठक में कैंसर की दवाओं को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है। वित्त मंत्री ने कैंसर की दवाओं पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% करने का ऐलान किया है। इसके पीछे का मकसद कम पैसों में कैंसर रोगियों को बेहतर इलाज मिलना है।
नमकीन पर जीएसटी रेट हुआ कम
54वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में सरकार ने फूड प्रोडक्ट्स पर भी ब्याज दरों को कम करने की घोषणा की है।सरकार ने नमकीन पर 18% से घटाकर 12% कर दिया है। वित्त मंत्री के अनुसार, मार्च 2026 तक अनुमानित कुल उपकर संग्रह 8.66 लाख करोड़ रुपये है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वित्त मंत्री ने कहा, "नमकीन, एक्सट्रूडेड, एक्सपैंडेड सेवरी खाद्य पदार्थों पर निर्णय - इन पर जीएसटी दर को संभावित रूप से 18 से घटाकर 12 प्रतिशत किया जा रहा है।" वित्त मंत्री ने आगे स्पष्ट किया कि जीएसटी दर को 'पूर्वव्यापी' नहीं बल्कि 'संभावित रूप से' घटाया गया है। इसमें शामिल खाद्य पदार्थ एक्सट्रूडेड या एक्सेंडेड नमकीन या नमकीन प्रोडक्ट हैं, जिनमें बिना तले या बिना पके स्नैक पेलेट (उनके नाम पर ध्यान दिए बिना) शामिल नहीं हैं, जो एक्सट्रूज़न के माध्यम से उत्पादित होते हैं और एचएस 1905 90 30 के तहत क्लासिफाइड होते हैं।
हेलीकॉप्टर सर्विस पर जीएसटी से जुड़ा फैसला
इसके अलावा इस बैठक में हेलीकॉप्टर से तीर्थ यात्रा पर जीएसटी को 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है। वहीं, विदेशी एयरलाइन कंपनियों द्वारा सर्विसेज के इंपोर्ट को छूट दी जाएगी। राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा के अनुसार, विदेशी एयरलाइन का संचालन करने वाली कंपनियों द्वारा आयातित सेवाओं को कर से छूट देने का निर्णय किया है।
कार की सीट पर लगने वाला जीएसटी
जीएसटी काउंसिल की बैठक में कार की सीट महंगी पर टैक्स दर में इजाफा किया गया है। सीट पर लगाने वाले रेट को 18 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी कर दिया गया है। वर्तमान में, एक्सेंडेड स्नैक्स पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है, जबकि नियमित नमकीन स्नैक्स पर 12 प्रतिशत कर लगता है, जिसे हाल ही में रेटिफिकेशन द्वारा संबोधित किया गया है।
इस मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और फैसले लिए गए। जीएसटी काउंसिल बैठक में कुछ सामानों पर जीएसटी दर घटाई गई तो कहीं बढ़ाई गई। इस मीटिंग में एक पैनल मेडिकल और हेल्थ इंश्योरेंस के रेट रेशनलाइजेशन और कंपनसेशन सेस तैयार किया गया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में जीएसटी काउंसिल की 54वीं मीटिंग संपन्न हुई। इस मीटिंग में वित्त मंत्रालय के प्रमुख अधिकारियों के साथ-साथ कई राज्यों के वित्त मंत्री भी शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications