नयी दिल्ली। एक जीरो बैलेंस बचत खाता एक ऐसा खाता होता है जिसमें आपको मिनिमम बैलेंस बना कर रखने की जरूरत नहीं होती। आपको इन खातों में कोई शुल्क नहीं देना होगा और न ही डिएक्टिवेट होने का कोई डर होता। मगर जीरो बैलेंस सेविंग्स अकाउंट वो बेहतर है, जिसमें आपको अधिक ब्याज और बाकी सारी बैंकिंग सुविधाएं मिलें। आज हम ऐसे ही आपको 5 बैंकों के जीरो बैलेंस अकाउंट के बारे में बताएंगे जिसमें आपको बेहतर ब्याज मिलेगा। अगर आपका बैंक अकाउंट नहीं है या फिर आप एक और अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो इन बैंक खातों पर जरूर नजर डालें।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक फर्स्ट सेविंग अकाउंट
नए खाताधारकों के लिए ये बैंक अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि ब्याज की दर ऊंची है। आपको आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट में सभी सुविधाएं मुफ्त में मिलती हैं। इस समय इस बैंक के जीरो बैलेंस खाते पर 6 से 7 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है। आप सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ किसी भी नजदीकी शाखा में जाकर अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।
एसबीआई बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट
आप केवाईसी दस्तावेजों की मदद से एसबीआई में एसबीआई बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस खाते में आपको 2.75 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। इसके अलावा रूपे एटीएम-सह-डेबिट कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है। आपको एसबीआई के एटीएम या अन्य बैंकों के एटीएम से 4 नकद निकासी मुफ्त में मिलेंगी।
इंडसइंड बैंक
इंडसइंड बैंक के इंडसइंड बैंक सेविंग अकाउंट में आपको 4 से 6 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। इसके साथ ही इंटरनेट बैंकिंग के साथ साथ अनलिमिटेड एटीएम लेनदेन भी मिलेंगी। आप ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से इस खाते को खोल सकते हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक
आप कोटक महिंद्रा बैंक में बचत खाता डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से खोल सकते हैं। इसमें मिनिमम बैलेंस की कोई परेशानी नहीं है। इसमें आपको 811 वर्चुअल डेबिट कार्ड मिलता है। आप इसे ऑनलाइन शॉपिंग में उपयोग कर सकते हैं। इस बैंक खाते में आपको 4 प्रतिशत तक ब्याज मिलता है।
एचडीएफसी बैंक
एचडीएफसी बैंक के बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट में आपको कोई न्यूनतम बैलेंस रखने की जरूरत नहीं होगी। इस खाते पर आपको 3 से 3.5 प्रतिशत ब्याज मिलता है। खाताधारक को एटीएम-सह-डेबिट कार्ड, मुफ्त पासबुक सर्विस, फ्री डिपॉजिट, चेकबुक, ईमेल स्टेटमेंट, डिमांड ड्राफ्ट जैसी मुफ्त सुविधाएं मिलेंगी। मालूम हो कि एचडीएफसी बैंक ने 1 और 2 साल की एफडी पर ब्याज दर घटा दी है। बाकी अवधियों के लिए एफडी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बैंक ने 1 साल के लिए 0.20 फीसदी और 2 साल के लिए 0.10 फीसदी ब्याज दर कम कर दी। यानी अब 1 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 4.9 फीसदी और 2 सालों में मैच्योर होने वाली एफडी पर 5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications