नई दिल्ली, अगस्त 28। शेयर बाजार में बीते हफ्ते गिरावट आई और इसकी लगातार पांच सप्ताहों की तेजी का सिलसिला टूट गया। कमजोर वैश्विक संकेतों के साथ 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान अस्थिरता रही और शेयर बाजार में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। ग्रोथ आउटलुक पर बढ़ती अनिश्चितता, ब्याज दरों में वृद्धि की आशंका, तेल की कीमतों में वृद्धि, और उच्च यूरोपीय ऊर्जा की कीमतों ने भी भारतीय शेयर बाजार पर दबाव डाला। बीते हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 800 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 58,834 पर और निफ्टी 50 200 अंक गिर कर 17,559 पर बंद हुआ। प्रौद्योगिकी, फार्मा, वित्तीय सेवाएं, कुछ एफएमसीजी और ऑटो स्टॉक दबाव में रहे। हालांकि हफ्ते के अंतिम तीन सत्रों में तेजी के कारण बाजारों का बेहतर प्रदर्शन रहा। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में सप्ताह के दौरान 0.35 प्रतिशत और 1.5 प्रतिशत की तेजी आई। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को मालामाल बना दिया। ये 5 शेयर 5 दिन में निवेशकों को 74 फीसदी से अधिक रिटर्न देने में कामयाब रहे।
गोयल फूड : 74.24 फीसदी
गोयल फूड एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 49.47 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 74.24 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 75.30 रु से 131.20 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 131.20 रु पर बंद हुआ। 74.24 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.74 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
शालीमार वायर्स : 69.65 फीसदी
शालीमार वायर्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 9.62 रु से 16.32 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 69.65 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 69.78 करोड़ रु है। 5 दिन में 69.65 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की तेजी के साथ 16.32 रु पर बंद हुआ।
रितेश प्रॉपर्टीज : 54.46 फीसदी
रितेश प्रॉपर्टीज भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 54.46 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 325 रु से 502 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 54.46 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1,236.08 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 4.20 फीसदी की तेजी के साथ 502 रु पर बंद हुआ।
यूनिटेक इंटरनेशनल : 42.30 फीसदी
यूनिटेक इंटरनेशनल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 6.36 रु से 9.05 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 42.30 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 9.14 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5.23 फीसदी की उछाल के साथ 9.05 रु पर बंद हुआ।
नियोजिन फिनटेक : 41.85 फीसदी
नियोजिन फिनटेक ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 37.75 रु से 53.55 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 41.85 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 508.35 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 15.91 फीसदी की तेजी के साथ 53.55 रु पर बंद हुआ।


Click it and Unblock the Notifications