Stocks to Buy: शेयर बाजार में इस हफ्ते तेज एक्शन देखने को मिला. बाजार के प्रमुख इंडेक्स भी निचले स्तर से रिकवर कर रहे. बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में है. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान (Sharekhan) ने लॉन्ग टर्म के लिए 5 दमदार शेयरों को पिक किया है. इन शेयरों में चोला इनवेस्टमेंट, TCI, कैपलिन पॉइंट, अमारा राजा एनर्जी और जेके लक्ष्मी शामिल हैं. शेयरों पर 12 महीने की अवधि के लिए खरीदारी की रेटिंग दी गई है. ब्रोकरेज रिपोर्ट के मुताबिक निवेशकों को इन स्टॉक्स में 47% तक का रिटर्न मिल सकता है.
लंबी अवधि के लिए दमदार शेयर
ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने चोला इनवेस्टमेंट (CHOLA INVT) के शेयर पर BUY रेटिंग दी है. शेयर पर लंबी अवधि के लिए 1850 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर मौजूदा लेवल से करीब 21 फीसदी तक की तेजी दिखा सकता है. शेयर 2024 में अब तक करीब 30 फीसदी का तगड़ा रिटर्न दे चुका है.
लॉजिस्टिक सेक्टर से ब्रोकरेज फर्म ने ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (TCI) के शेयर को पिक किया है. शेयरखान ने स्टॉक पर BUY की रेटिंग दी है. शेयर मौजूदा लेवल से 37 फीसदी का रिटर्न दे सकता है. शेयर पर लंबी अवधि के लिहाज से ब्रोकरेज ने 1400 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. करीब 8000 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी ने सालभर में निवेशकों को 30 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
40% तक के रिटर्न के लिए तगड़ा स्टॉक
शेयरखान ने फार्मा सेक्टर में खरीदारी के लिए कैप्लिन पॉइंट लैब के शेयर पर खरीदारी की राय दी है. शेयर पर BUY की रेटिंग के साथ अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पर 2364 रुपए का लॉन्ग टर्म टारगेट दिया है. BSE पर इसका कुल मार्केट कैप 14,500 करोड़ रुपए के पास है. शेयर 2024 में अब तक 40 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. 1 साल की अवधि में निवेशकों को करीब 80% तक का रिटर्न मिला है.

पोर्टफोलियो में जान भरने वाला ये शेयर!
घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी के लिए ऑटो कंपोनेंट सेक्टर से अमारा राजा एनर्जी के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की राय दी है. शेयरखान ने शेयर पर लंबी अवधि के लिए 1967 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर में निवेश पर निवेशकों को करीब 50 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. करीब 25,100 करोड़ रुपए के मार्केट कैप वाली कंपनी ने 1 साल में निवेशकों को डबल रिटर्न दिया है. 2024 में अब तक शेयर करीब 70 फीसदी तक उछल चुकी है.
सीमेंट सेक्टर से शेयरखान ने जेके लक्ष्मी के शेयर को पिक किया है. शेयर पर लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 12 महीने की अवधि के लिए 1100 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. इस लिहाज से शेयर में निवेश पर करीब 40 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. बता दें कि स्टॉक का परफॉर्मेंस 2024 में अब तक सपाट ही रहा है. हालांकि, ब्रोकरेज ने भरोसा जताया है. शेयर बीते 1 साल में करीब 20 फीसदी का रिटर्न दिया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
