5 Stocks to Buy: शेयर बाजार में 7 फरवरी को जोरदार एक्शन देखने को मिल रहा है. आरबीआई ने ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया है. इसके तहत 25 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की जाएगी. ब्याज दरों में कटौती का ऐलान मई 2020 के बाद हुआ है. इसका असर बाजार में भी देखने को मिल रहा है.
बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिसमें ब्रोकरेज के पसंदीदा शेयर भी शामिल हैं. घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्ग टर्म के लिए 5 शेयरों पर भरोसा जताया है. इन शेयरों में ट्रेंट, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, मैक्स हेल्थकेयर और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर शामिल हैं. इन शेयरों में निवेश पर करीब 45 फीसदी तक की कमाई हो सकती है.
इन शेयरों में बनेगा मुनाफा
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट के शेयर को पिक किया है. शेयरों में खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही 8310 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यह मौजूदा लेवल से करीब 45 फीसदी ऊपर का है. शेयर पिछले 2 सालों में करीब 350 फीसदी रिटर्न दिया है.

घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईटीसी के शेयर को भी खरीदारी की लिस्ट में शामिल किया है. इस पर खरीदारी की रेटिंग दी है. साथ ही 575 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. यह मौजूदा लेवल 441.40 रुपए से करीब 28 फीसदी अपसाइड का टारगेट है. शेयर ने शेयरहोल्डर्स को 2 साल की अवधि में करीब 23 फीसदी का रिटर्न दिया है.
कमाई के लिए दमदार स्टॉक्स
ब्रोकिंग फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने खरीदारी के लिए बैंकिंग सेक्टर में आईसीआईसीआई बैंक को पिक किया है. शेयर पर 1550 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर मौजूदा लेवल से करीब 22 फीसदी का रिटर्न दे सकता है. शेयर पिछले 1 साल में 23 फीसदी का रिटर्न दिया है.
हेल्थकेयर सेक्टर में खरीदारी के लिए मैक्स हेल्थकेयर के शेयर को पिक किया है. शेयर पर खरीदारी की राय है. ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक स्टॉक आगे 1380 रुपए का अपसाइड का लेवल टच कर सकता है. शेयर मौजूदा लेवल से करीब 18 फीसदी का रिटर्न दे सकता है.
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज यानी MOFSL ने खरीदारी के लिए ऑटो सेक्टर में से हीरो मोटोकॉर्प के शेयर को भी पिक किया है. शेयर पर 4895 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर पर मौजूदा लेवल से 15 फीसदी ऊपर टारगेट दिया गया है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें. )
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
