नई दिल्ली, जून 2। शेयर बाजार में अकसर उठापटक चलती रहती है। फिलहाल शेयर बाजार में काफी समय से कमजोरी चल रही है, जो कोई बात नहीं है। एफएमसीजी जैसे सेक्टर में 20 फीसदी की गिरावट आई है। आईटी और फार्मा भी दबाव में हैं। मगर ये सब शेयर बाजार का हिस्सा है। कभी कोई सेक्टर ऊपर भागता है तो कभी कोई। मगर शेयर बाजार में निवेश के मौके हमेशा रहते हैं। आप सोचेंगे कि वे कैसे? तो वे ऐसे कि अकसर शेयर बाजार में चुनिंदा स्टॉक में कमाई का मौका रहता है। उन्हीं चुनिंदा शेयरों में खरीदारी की जरूरत होती है। यहां हम आपको ऐसे ही 5 शेयरों की जानकारी देंग, जो इस समय निवेश के लिए बढ़िया हैं। इनमें एक ब्रोकरेज फर्म ने खरीदारी की सलाह दी है। मगर ध्यान रहे कि इनमें निवेश आपको लंबी अवधि के लिए करना है। जानते हैं शेयरों की डिटेल।
क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी
क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शेयर के लिए 2509 रु का टार्गेट है, जबकि इस समय यह केवल 1793.3 रु के आस पास है। असल में यह शेयर बीते 6 महीनों में 22 फीसदी से अधिक और 2022 में अब तक 27.7 फीसदी तक गिरा है। जबकि बीते 5 दिन में यह करीब 6.5 फीसदी उछला है। इसके बीते 52 हफ्तों का शिखर 2,705.00 रु और निचला स्तर 1422.10 रु रहा है।
डेटा पैटर्न्स
डेटा पैटर्न्स के शेयर के लिए 842 रु का टार्गेट है, जबकि इस समय यह केवल 787 रु के आस पास है। यह शेयर बीते 6 महीनों में 4 फीसदी से अधिक और 2022 में अब तक 1.7 फीसदी तक चढ़ा है। जबकि बीते 5 दिन में यह करीब 6.5 फीसदी उछला है। इसके बीते 52 हफ्तों का शिखर 934.80 रु और निचला स्तर 575 रु रहा है।
हेरंबा इंडस्ट्रीज
हेरंबा इंडस्ट्रीज के शेयर के लिए 832 रु का टार्गेट है, जबकि इस समय यह केवल 573 रु के आस पास है। यह शेयर बीते 6 महीनों में 15 फीसदी से अधिक और 2022 में अब तक 16 फीसदी तक गिरा है। जबकि बीते 5 दिन में यह करीब 0.5 फीसदी चढ़ा है। इसके बीते 52 हफ्तों का शिखर 866.85 रु और निचला स्तर 542.10 रु रहा है।
लेटेंट व्यू एनालिटिक्स
लेटेंट व्यू एनालिटिक्स के शेयर के लिए 532 रु का टार्गेट है, जबकि इस समय यह केवल 395 रु के आस पास है। यह शेयर बीते 6 महीनों में 37 फीसदी से अधिक और 2022 में अब तक 29 फीसदी तक गिरा है। इसके बीते 52 हफ्तों का शिखर 754.90 रु और निचला स्तर 366.10 रु रहा है।
मेडप्लस हेल्थ सर्विस
मेडप्लस हेल्थ सर्विस के शेयर के लिए 1215 रु का टार्गेट है, जबकि इस समय यह केवल 872 रु के आस पास है। यह शेयर बीते 6 महीनों में 22 फीसदी से अधिक और 2022 में अब तक 16.5 फीसदी तक गिरा है। जबकि बीते 5 दिन में यह करीब 4.7 फीसदी गिरा है। इसके बीते 52 हफ्तों का शिखर 1,343.00 रु और निचला स्तर 779.45 रु रहा है। बीएसई पर इस समय मेडप्लस हेल्थ सर्विस की मार्केट कैपिटल 10,395.70 करोड़ रु है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications