नयी दिल्ली। शेयर बाजार में 5 कंपनियों के शेयरों को बहुत जल्द लार्ज कैप कैटेगरी में शामिल किया जा सकता है। इनमें प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक यस बैंक के अलावा अडानी एंटरप्राइजेज, पीआई इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स और जुबिलेंट फूड-वर्क्स शामिल हैं। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री बॉडी एम्फी द्वारा अर्ध-वार्षिक मार्केट-कैप वर्गीकरण के तहत इन कंपनियों के शेयरों को लार्ज कैप का दर्जा मिल सकता है। एम्फी के 5 जनवरी को नयी लिस्ट जारी करने की संभावना है।

इन चार पर रहेगी नजर
इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने यस बैंक, अडानी एंटरप्राइजेज, पीआई इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स को लार्ज कैप में शामिल किए जाने की ज्यादा संभावना जताई है। जुबिलेंट फूड-वर्क्स के लार्ज कैप में शामिल होने की संभावना कम है। यहां बताना जरूरी है कि एम्फी हर छह महीने में एवरेज मार्केट कैपिटल के आधार पर शेयरों को लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप में वर्गीकृत करती है। कैटेगरी के आधार पर शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करने के लिए म्यूचुअल फंड को इसकी आवश्यकता होती है।
और क्या हो सकते हैं बदलाव
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक लार्ज कैप और मिड कैप के बीच 4-5 शेयरों की अदला-बदली हो सकती है। वहीं मिडकैप और स्मॉल कैप के बीच 11-12 बदलाव की उम्मीद है। यानी 11-12 ऐसे शेयर मिड कैप में होंगे जिन्हें स्मॉल कैप में डाला जाएगा, वहीं इतने ही शेयर स्मॉल कैप में होंगे जिन्हें मिड कैप में शामिल किया जाएगा। बता दें कि एमआरएफ, एनएममडीसी, यूनाइटेड ब्रेवरीज, कंटेनर कॉर्पोरेशन, जनरल इंश्योरेंस और बैंक ऑफ बड़ौदा को लार्ड कैप से मिडकैप की कैटेगरी में शामिल किया जा सकता है।
इन शेयरों का होगा प्रमोशन
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा कि लॉरस लैब्स, इंडियामार्ट इंटरमेश, नवीन फ्लोरीन, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, आलोक इंडस्ट्रीज, एस्ट्राजेनेका फार्मा, दीपक नाइट्राइट, बॉम्बे बर्मा और सुवेन फार्मा के स्मॉल कैप से मिड कैप में शामिल किए जाने की संभावना है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर यस बैंक के शेयर को लार्ज कैप में शामिल किया गया तो फिर म्यूचुअल फंड इसके शेयरों में खरीदारी कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications