Best Share of Week : 28 अक्टूबर को समाप्त एक और सप्ताह के दौरान बाजार में तेजी आई। हालांकि मिले-जुले वैश्विक संकेतों और अनुकूल घरेलू संकेतों के बीच अस्थिरता और कंसोलिडेशन रहा। यूएस फेडरल रिजर्व (फेड) द्वारा दरों में वृद्धि की गति में मंदी की बढ़ती उम्मीद, ट्रेजरी यील्ड में गिरावट और दूसरी तिमाही के अच्छी नतीजों से बाजार को सपोर्ट मिला। हालांकि पिछले हफ्ते केवल 3 दिन ही कारोबार हो सका। दो दिन छुट्टियों के कारण शेयर बाजार बंद रहा। फिर भी 3 दिनों में बीएसई सेंसेक्स 650 अंक से अधिक उछल कर 60,000 अंक के करीब बंद हुआ, और निफ्टी 50 200 अंक से अधिक चढ़ कर 17,787 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1 प्रतिशत और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.2 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। इसी दौरान मात्र 3 दिन में 5 शेयरों ने 69 फीसदी से अधिक तक रिटर्न दिया। आगे जानिए इन शेयरों की डिटेल।

हेमंग रिसॉर्सेज : 69.08 फीसदी
हेमंग रिसॉर्सेज एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 97.09 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 3 कारोबारी सत्र में ये शेयर 69.08 फीसदी उछला। ये शेयर 3 दिन में 43.50 रु से 73.55 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 20 फीसदी की उछाल के साथ 73.55 रु पर बंद हुआ। 69.08 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु 1.69 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
आशीर्वाद स्टील्स : 39.11 फीसदी
आशीर्वाद स्टील्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 20.20 रु से 28.10 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 39.11 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 35.13 करोड़ रु है। 3 दिन में 39.11 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 28.10 रु पर बंद हुआ।

जोइंद्रे कैपिटल : 36.41 फीसदी
जोइंद्रे कैपिटल भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 36.41 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 29.80 रु से 40.65 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 36.41 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 56.25 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 12.29 फीसदी की मजबूती के साथ 40.65 रु पर बंद हुआ।
कार्गोट्रांस मैरिटाइम : 33.64 फीसदी
कार्गोट्रांस मैरिटाइम ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 87.55 रु से 117 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 33.64 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 47.53 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 1.75 फीसदी की तेजी के साथ 117 रु पर बंद हुआ।

यार्न सिंडीकेट : 33.33 फीसदी
यार्न सिंडीकेट ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 9 रु से 12 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 33.33 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 4.50 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 9.29 फीसदी की तेजी के साथ 12 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications