
Best Shares of the Week : भारतीय शेयरों ने 2023 की निगेटिव शुरुआत की है। 6 जनवरी को समाप्त सप्ताह में इक्विटी बेंचमार्क में प्रत्येक में 1.5 प्रतिशत की गिरावट आई। बीते कारोबारी सप्ताह के दौरान बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज और टेक्नोनॉजी जैसे प्रमुख सेक्टरों में बिकवाली का दबाव देखा गया। सेंसेक्स 60,000 अंक से नीचे फिसल गया, जबकि निफ्टी 18,000 अंक से नीचे गिर गया। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 940 अंक गिरकर 59,900 पर बंद हुआ, जबकि 50 शेयरों वाला सेंसेक्स 246 अंक गिरकर 17,859 पर बंद हुआ। हालांकि निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 सूचकांकों में क्रमशः 0.28 प्रतिशत और 0.77 प्रतिशत की गिरावट आई और ये बेंचमार्क इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन करने में कामयाब रहे। इस बीच 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 74 फीसदी से अधिक रिटर्न दिया।
अशोक मैटाकास्ट : 74.13 फीसदी
अशोक मैटाकास्ट एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 43.74 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 74.13 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 10.05 रु से 17.50 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 10 फीसदी की उछाल के साथ 17.50 रु पर बंद हुआ। 74.13 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.74 लाख रु से अधिक हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
सिंटिला कमर्शियल : 52.89 फीसदी
सिंटिला कमर्शियल ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 3.63 रु से 5.55 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 52.89 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 5.50 करोड़ रु है। 5 दिन में 52.89 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 5.55 रु पर बंद हुआ।
बीएलबी : 51.88 फीसदी
बीएलबी भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 51.88 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 24 रु से 36.45 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 51.88 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 192.96 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 0.69 फीसदी की मजबूती के साथ 36.45 रु पर बंद हुआ।
3पी लैंड होल्डिंग्स : 48.24 फीसदी
3पी लैंड होल्डिंग्स ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 17 रु से 25.20 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 48.24 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 45.36 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 20 फीसदी की मजबूती के साथ 25.20 रु पर बंद हुआ।

पीएनजीएस गार्गी फैशन : 46.66 फीसदी
पीएनजीएस गार्गी फैशन ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 88.20 रु से 129.35 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 46.66 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 124.54 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 129.35 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

IPO अलॉटमेंट पाने का पक्का तरीका: सोमवार से पहले ये 5 जरूरी काम निपटा लें

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट: क्रूड ऑयल के डर के बीच SIP और निवेश का सही फॉर्मूला

आज 10 सितंबर को 18 शेयरों में मचेगी हलचल, एक्स-डिविडेंड के साथ TVS Srichakra का बड़ा पेआउट!

आज खुले 4 नए IPO: करमतारा, एलसीसी समेत इन कंपनियों में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

IPO Alert: आज से खुले 2 धमाकेदार IPO, ₹14,500 से शुरू करें निवेश, जानें GMP और पूरी डिटेल्स

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

शेयर बाजार में आज इन 5 शेयरों में मचेगी हलचल! RVNL और Mazagon Dock समेत इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
