नई दिल्ली, जून 19। बीता कारोबारी हफ्ता शेयर बाजार के लिए वैश्विक बिकवाली के बीच मई 2020 के बाद से सबसे कमजोर रहा। यह मई 2020 के बाद से वैश्विक शेयरों का भी सबसे खराब सप्ताह रहा। ब्याज दरें बढ़ने की आशंका और केंद्रीय बैंकों द्वारा कोरोनो वायरस समय के लिक्विडिटी उपायों को वापस लेने से विश्व अर्थव्यवस्था मंदी की ओर बढ़ सकता है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी रहने से भी इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी पर निगेटिव असर पड़ा और प्रत्येक में लगभग 6 प्रतिशत की कमजोरी आई। सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी, पीएसयू बैंक और कमोडिटीज क्रमशः 8.2 फीसदी, 7.7 फीसदी और 7.4 फीसदी की गिरावट आई और ये सबसे ज्यादा प्रभावित हुए। निफ्टी एफएमसीजी और ऑटो इंडेक्स ने निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन फिर भी इन दोनों में क्रमश: 3.1 फीसदी और 4.9 फीसदी की गिरावट आई। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स और मिडकैप 100 इंडेक्स क्रमश: 7.9 फीसदी और 6.2 फीसदी लुढ़क गए। फिर भी 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने निवेशकों को केवल 5 दिन में करीब 42 फीसदी तक रिटर्न दिया।
ईकोनो ट्रेड : 41.77 फीसदी
ईकोनो ट्रेड एक स्मॉल-कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैप इस समय 16.47 करोड़ रु है। पिछले सप्ताह 5 कारोबारी सत्र में ये शेयर 41.77 फीसदी उछला। ये शेयर 5 दिन में 6.20 रु से 8.79 रु पर पहुंचा। बीते शुक्रवार को ये 6 फीसदी की तेजी के साथ 8.79 रु पर बंद हुआ। 41.77 फीसदी रिटर्न से निवेशकों के 1 लाख रु करीब 1.42 लाख रु हो गए होंगे। मगर ध्यान रहे कि छोटी कंपनी के शेयरों में निवेश करने पर जोखिम अधिक रहता है। इसलिए निवेश से पहले इस जरूर ध्यान दें। निवेश से पहले जानकारों की सलाह लेना बेहतर है।
एसएम गोल्ड : 27.55 फीसदी
एसएम गोल्ड ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इस कंपनी का शेयर 69.15 रु से 88.20 रु पर पहुंच गया। इस तरह निवेशकों को कंपनी के शेयरों से 27.55 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 88.53 करोड़ रु है। 5 दिन में 27.55 फीसदी रिटर्न एफडी जैसे ऑप्शन के मुकाबले कई गुना अधिक और बेहतर है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की मजबूती के साथ 88.20 रु पर बंद हुआ।
रोज मर्क : 27.54 फीसदी
रोज मर्क भी रिटर्न देने के मामले में काफी आगे रहा। शेयर ने पिछले सप्ताह 27.54 फीसदी रिटर्न दिया। इसका शेयर 15.65 रु से 19.96 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 27.54 फीसदी रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 1.99 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की उछाल के साथ 19.96 रु पर बंद हुआ।
गैलोप्स एंटरप्राइज : 27.49 फीसदी
गैलोप्स एंटरप्राइज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों को काफी मुनाफा कराया। इसका शेयर 72.75 रु से 92.75 रु पर पहुंच गया। निवेशकों को इस शेयर से 27.49 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 46.47 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर करीब 5 फीसदी की उछाल के साथ 92.75 रु पर बंद हुआ।
श्री गैंग इंडस्ट्रीज : 27.46 फीसदी
श्री गैंग इंडस्ट्रीज ने भी पिछले सप्ताह निवेशकों की झोली भर दी। इसका शेयर 17.55 रु से 22.37 रु पर पहुंच गया। यानी निवेशकों को इस शेयर से 27.46 फीसदी का रिटर्न मिला। इस कंपनी की मार्केट कैप 17.74 करोड़ रु है। बीते शुक्रवार को ये शेयर 5 फीसदी की तेजी के साथ 22.37 रु पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications