नई दिल्ली, मई 15। गर्मी इस समय पूरे देश में पड़ रही है। गर्मी से बचने के लिए घर में एसी का होना जरूरी हो गया है। वरना सुकून से नींद नहीं आ पाएगी। यदि आपका बजट कम हो और आप फिर भी एसी खरीदना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसे ऑफर के बारे में बताएंगे, जिससे आप सस्ती ईएमआई पर एसी घर ला सकते हैं। स्प्लिट के मुकाबले विंडो एसी काफी शानदार होता है। मगर इसकी कीमत भी अधिक होती है। पर आप टेंशन न लें। हम आपको उन ऑफर की जानकारी देंगे, जिनमें आप सस्ती ईएमआई के साथ साथ डिस्काउंट पर विंडो एसी घर ला सकते हैं। डिस्काउंट और कम ईएमआई के अलावा तीसरी अच्छी बात यह है यहां 5 स्टार विंडो एसी की जानकारी दी गयी है। 5 स्टार एसी कम बिजली की खपत करते हैं। इससे आपका बिजली का मासिक बिल भी कम ही रहेगा।
एलजी 1.5 टन विंडो एसी
एलजी 1.5 टन विंडो एसी एक 5 स्टार एसी है। ये एक वाई-फाई इन्वर्टर एसी है। ये कॉपर ट्यूब्स के साथ ओसन ब्लैक प्रोटेक्शन की सुविधा से लैस है। डुअल रोटरी मोटर के साथ ये कमरे को बहुत जल्द ठंडा करेगा। एलजी का ये एसी स्मार्ट डायग्नोसिस सिस्टम के साथ आता है। आपको बता दें कि एलजी 1.5 टन विंडो 5 स्टार एसी 150 वर्ग फुट कमरे के लिए एक दम बेहतर है।
कितनी होगी ईएमआई
इस एसी को आप अमेजन से 31 प्रतिशत छूट के साथ खरीद सकते हैं। आपको ये 37,890 रुपये में मिल जाएगा। वैसे इसे आप 1,784 रुपये की मासिक ईएमआई पर खरीद सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आपको ये एसी 1 साल की वारंटी के साथ मिलेगा।
ब्लू स्टार 1.5 टन विंडो एसी
ब्लू स्टार 1.5 टन विंडो एसी 100 फीसदी कॉपर में है। यह एसी मॉडल 170 वर्ग फुट तक के कमरे को कूल करने के लिए शानदार है। कॉपर कॉइल से लैस होने के कारण ये एसी बेहतर कूलिंग देगा। आप कम मैंटेनेंस के कारण इस एसी को आराम से यूज कर सकते हैं। टर्बो कूलिंग के कारण ये एसी आपके कमरे को तेजी से ठंडा कर सकता है।
जानिए एसी पर ऑफर
ब्लू स्टार 1.5 टन विंडो एसी में डस्ट फिल्टर भी है, जो धूल को हटाएगा। अमेजन पर ये एसी फिलहाल 23 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध है। इसकी कीमत 32,900 रुपये है। आप इस एसी को केवल 1,400 रुपये की मासिक ईएमआई पर घर ला सकते हैं। आपको इस एसी पर 1 साल की वारंटी भी मिलेगी।
वोल्टास 1.5 टन विंडो एसी
वोल्टास के पास भी एक से एक शानदार विंडो एसी हैं। इनमें इसका 5 स्टार विंडो एसी भी शामिल है। हाई एंबियंट कूलिंग टेक्नोलॉजी वाला ये एसी सेल्फ डाइग्नोसिस फीचर से लैस है। ज्यादा तापमान पर भी आपको ये एसी बेहतर कूलिंग देगा। ये टच कंट्रोल की सुविधा से लैस है। अमेजन पर यह 2 प्रतिशत छूट के साथ मिल रहा है। आपको ये 33,999 रुपये में मिलेगा। इसे आप 1,600 रुपये की ईएमआई पर खरीद सकते हैं। इस पर 1 साल की वारंटी भी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications