नई दिल्ली, सितंबर 23। कुछ दिनों तक ठहराव के बाद शेयर बाजार में आज फिर से उछाल दर्ज की गयी। 23 सितंबर को दोनों प्रमुख सूचकांक, सेंसेक्स और निफ्टी डेढ़ प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। इसके साथ ही बीएसई सेंसेक्स 60,000 अंकों के काफी करीब पहुंच गया है। आज सेंसेक्स 958.03 अंक या 1.63 प्रतिशत बढ़ कर 59,885.36 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 276.30 अंक या 1.57 प्रतिशत बढ़ कर 17,823 पर बंद हुआ। आज आई तेजी से निवेशकों को काफी फायदा हुआ और उनकी दौलत में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई। निवेशकों की दौलत में 3.18 लाख करोड़ रु से अधिक का इजाफा हुआ। कल बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल 2,58,56,596 करोड़ रु थी, जो आज मार्केट बंद दोने पर 2,61,74,316 करोड़ रु पर पहुंच गयी। अब जानते हैं वे 5 कारण, जिनके चलते शेयर बाजार में इतनी तेजी आई है।
वैश्विक संकेत
वैश्विक बाजारों में तेजी उन कारणों में से एक हो सकती है जिन्होंने भारतीय इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स को सहारा दिया। फ़्रांस के सीएसी और जर्मनी के डीएएक्स सहित यूरोपीय बाजारों में 1 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई, जबकि फेडरल रिजर्व द्वारा बेंचमार्क ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद ब्रिटेन के एफटीएसई में आधा प्रतिशत की वृद्धि हुई।
एवरग्रैंड का मामला नरम हुआ
चीन के केंद्रीय बैंक द्वारा बैंकिंग सिस्टम में नकदी डालने से चीन का एवरग्रैंड का मामला नरम हुआ है। इससे निवेशकों की घबराहट शांत हुई। इस मामले ने कुछ दिन पहले बाजार में हलचल मचा दी थी। एवरग्रैंड ने बुधवार को घरेलू बांड पर ब्याज भुगतान का निपटान करने पर सहमति जताई है।
कई सेक्टरों में तेजी
त्योहारी सीजन से पहले और होम लोन पर कई बैंकों द्वारा ब्याज दरों में कमी के चलते भारी खरीदारी की मांग के बीच, निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में 8.6 प्रतिशत की तेजी आई। इसके साथ ही सभी सेक्टोरल इंडेक्स ने आज की तेजी में भाग लिया। निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई, जबकि ऑटो और आईटी इंडेक्स में एक फीसदी से ज्यादा और मेटल इंडेक्स में 1.8 फीसदी की तेजी आई। विशेषज्ञों का मानना है कि देश भर में टीकाकरण की बढ़ती स्पीड और सरकार द्वारा कई सुधारों और उपायों के साथ-साथ कोविड के मामलों में गिरावट से निवेशकों के हौंसले बुलंद हुए हैं।
स्मॉल और मिड कैप शेयरों ने किया सपोर्ट
निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.5 फीसदी और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.84 फीसदी की बढ़त आई। इन्होंने मुख्य सूचकाकों को खूब सपोर्ट किया। दोनों ने पिछले सत्र में लगभग 1.5 प्रतिशत की तेजी हासिल की थी।
टेक्निकल कारण
निफ्टी 50 ने 1.5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हासिल की और दैनिक चार्ट पर एक तेजी वाला मोमबत्ती पैटर्न बनाया, क्योंकि क्लोजिंग शुरुआती स्तरों से अधिक रही। अब निफ्टी 18,000-अंक की ओर धीरे-धीरे बढ़ने का संकेत दे रहा है। रिसर्च से पता चलता है कि निफ्टी 17,850 से ऊपर बना हुआ है, और बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इसके ऊपर की तरफ 18,000 तक जाने का अनुमान लगाया जा सकता है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications