Most Safest Cars In India : आप नई कार लेने का प्लान बनाते समय किन चीजों पर विचार करते हैं? जाहिर सी बात है आप कीमत, माइलेज, कंपनी और फ्यूल (सीएनजी लेनी है या पेट्रोल) आदि देखेंगे। पर क्या आप कार की सेफ्टी देखते हैं? या आपके जहन में सेफ्टी की बात आती भी है? अगर नहीं तो जान लीजिए कि ये सबसे अहम चीज है। आपकी कार सेफ हो ये आपके और आपके परिवार के लिए सबसे अहम है। आपको कार के सेफ्टी फीचर्स को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कार की सेफ्टी के लिहाज से आज हम आपको यहां भारत की 5 सबसे सुरक्षित कारों की डिटेल देंगे। इन कारों को ग्लोबल एनसीएफी ने फाइव स्टार सुरक्षा रेटिंग दी है। इन कारों की डिटेल सुरक्षा के लिहाज से आपके काम आएगी।
स्कोडा कुशाक
स्कोडा एक दिग्गज कार निर्माता कंपनी है। भारत में इसके प्रमुख मॉडलों में से कुशाक शामिल हैं। ये एक एसयूवी है। बल्कि ये भारत में मिलने वाली सबसे सुरक्षित एसयूवी कारों में से एक है। कुशाक को ग्लोबल एनसीएपी द्वारा टेस्ट किया गया है। ग्लोबल एनसीएपी द्वारा टेस्ट किए जाने के बाद यह देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक बन गयी। एनसीएपी ने टेस्ट में पाया कि ये एसयूवी व्यस्कों और बच्चों की सुरक्षा के लिए परफेक्ट है। इसीलिए इसे 5 स्टार रेटिंग दी गयी।
फॉक्सवैगन ताइगुन
हमारी लिस्ट में अगली कार है फॉक्सवैगन ताइगुन। ये दूसरी सबसे सुरक्षित कार है। स्कोडा के जैसे ही फॉक्सवैगन ताइगुन को भी व्यस्कों और बच्चों के लिए सुरक्षित माना गया है। इसे भी 5 स्टार रेटिंग दी गयी है। ग्लोबल एनसीएपी ने इस कार पर जो क्रैश टेस्ट किए उसमें इसे सबसे ज्यादा नंबर मिले। इसलिए कहा जा सकता है कि फॉक्सवैगन की ताइगुन और स्कोडा की कुशाक दोनों पहले नंबर (जॉइंटली) पर हैं।
टाटा पंच
टाटा मोटर्स की नयी कार पंच है। इसे ज्यादा समय नहीं हुआ। मगर ये देश में सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों में शामिल हो गयी है। टाटा मोटर्स एक स्वदेशी दिग्गज कंपनी है। इसकी पंच एक मिनी एसयूवी कार है। सेफ्टी के मामले में ये कई बड़ी एसयूवी से आगे निकल गयी है। टाटा पंच व्यस्को की सेफ्टी के लिए 5-स्टार हासिल करने में कामयाब रही। मगर बच्चों की सुरक्षा के लिए इसे 4-स्टार रेटिंग दी गयी, जो कि बहुत अच्छी रेटिंग है।
महिंद्रा एक्सयूवी 300
इस लिस्ट में अगला नाम है महिंद्रा एक्सयूवी 300। ये भी सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। ये कार भी ग्लोबन एनसीएपी क्रैश टेस्टिंग में 5-स्टार रेटिंग हासिल करने में कामयाब रही है। इस एक्सयूवी 300 को व्यस्कों की सुरक्षा के लिए 5 स्टार रेटिंग दी गयी है। वहीं बच्चों की सुरक्षा के लिए इसे 4 स्टार रेटिंग दी गयी है।
महिंद्रा एक्सयूवी 700
महिंद्रा एक्सयूवी 700 लिस्ट में अंतिम कार है। ये भी काफी सुरक्षित कार है। इसे ग्लोबल एनसीएपी क्रैश टेस्ट में व्यस्कों की सेफ्टी के लिए 5 स्टार रेटिंग दी गयी है। वहीं बच्चों की सुरक्षा के लिए इसे 4 स्टार दी गयी है। इस कार की कीमत 13.45 लाख रु से 24.95 लाख रु तक है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications