नयी दिल्ली। भारत कारों के मामले में एक बहुत बड़ा बाजार है। हर साल भारत में ढेरों नई कारें और पुरानी कारों के नये वेरिएंट पेश किए जाते हैं। बात कीमत की करें तो भारत में एक से एक बजट रेंज वाली कार है। आप 3 लाख रु से कम में भी कार खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट इससे भी कम है तो आपके पास सैकंड हैंड कार खरीदने का भी ऑप्शन है। सैकंड हैंड कार खरीदने के लिए आपको 1 लाख रु से भी कम पैसों की जरूरत होगी। मगर ये जरूरत वाली बात है। जरूरत के अलावा एक और चीज है शौक। कुछ लोग कारों को अपना शौक पूरा करने के लिए खरीदते हैं। अमीर कारोबारियों, क्रिकेटरों और फिल्म स्टार्स के पास कारों के पूरे बेड़े होते हैं, जिनमें दुनिया की सबसे महंगी कारें भी शामिल होती हैं। भारत के बाहर बाकी दुनिया में भी कारों के एक से एक शौकीन है जिनके लिए मशहूर कंपनियां खास मॉडल तैयार करती हैं। उन कारों की कीमत इतनी होती है कि 1 ही मॉडल से दिल्ली या मुंबई जैसे शहरों में कई-कई बंगले-कोठियां खरीदी जा सकती हैं। यहां आपको दुनिया की 5 सबसे महंगी कारों की डिटेल देंगे।
लेम्बोर्गिनी वेनेनो
दुनिया की 5 सबसे महंगी कारों की लिस्ट में पहला नंबर है लेम्बोर्गिनी वेनेनो का। इस खूबसूरत कार का प्राइस है 33.3 करोड़ रु। बता दें कि लेम्बोर्गिनी वेनेनो को 7 साल पहले 2013 में लॉन्च किया गया था। वेनेनो लेम्बोर्गिनी की आज तक की सबसे महंगी कार है। लेम्बोर्गिनी ने वेनेनो की केवल 14 ही यूनिट मैन्युफैक्चर की थी।
सीसीएक्सआर ट्रेविटा
लिस्ट में अगला नंबर है सीसीएक्सआर ट्रेविटा का। इसे स्वीडेन की ऑटोमेकर कोनिगसेग ने तैयार किया है। ये कोनिगसेग की आज तक की सबसे महंगी कार है। सीसीएक्सआर ट्रेविटा का प्राइस 33.4 करोड़ रु है। ये कार केवल 2.9 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। वैसे इसकी स्पीड करीब 402 किमी है।
मर्सिडीज-मेबैक एक्सलेरो
हमारी लिस्ट में तीसरा नंबर है मर्सिडीज-मेबैक एक्सलेरो का। इस कार की कीमत है 55.65 करोड़ रु। खास बात ये है कि मर्सिडीज-मेबैक एक्सलेरो की केवल आज तक एक ही यूनिट तैयार की गई है। मर्सिडीज दुनिया भर में अपनी लग्जरी कारों के लिए मशहूर है। मर्सिडीज एक 94 साल पुरानी जर्मन कार है। हालांकि इस कंपनी की जड़ें 1883 में जाकर मिलती हैं।
रोल्स रॉयस स्वैप्टेल
लिस्ट में अगला नंबर है रोल्स रॉयस स्वैप्टेल का। रोल्स रॉयस स्वैप्टेल का दाम है 90.4 करोड़ रु। रोल्स रॉयस स्वैप्टेल को 3 साल पहले 2017 में दुनिया की सबसे महंगी कार होना का खिताब मिल चुका है। इस कार की कीमत आप दिल्ली के लुटियंस जोन में एक आलीशान बंगला खरीद सकते हैं।
बुगाटी ला वोओवर नोइरे
हमारी लिस्ट में सबसे महंगी कार है बुगाटी ला वोओवर नोइरे। बुगाटी ला वोओवर नोइरे का दाम है 132 करोड़ रु। ये कार कार्बन फाइबर से बनी है। इसे आज तक की सबसे महंगी कार होने का दर्जा हासिल है। बता दें कि बुगाटी ला वोओवर नोइरे की केवल एक ही यूनिट बनाई गई है।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications